खबरेंदेवरिया

BREAKING : उसरा बाजार में नई पुलिस चौकी की स्थापना को मिली मंजूरी, डीएम ने भेजा था प्रस्ताव

Deoria News : देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के प्रयासों से रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरा बाजार में नई पुलिस चौकी की स्थापना को शासन से मंजूरी मिल गई है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव शासन अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश को सूचित करा दिया है।

मजबूती मिलेगी

अवनीश कुमार अवस्थी की तरफ से जारी शासनादेश में कहा गया है कि जनपद देवरिया के थाना रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी उसरा बाजार की स्थापना का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इस संबंध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि देवरिया के संबंधित थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाए जाने और महिलाओं-जन सामान्य को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से विचार के बाद राज्यपाल महोदया ने रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी उसरा बाजार की स्थापना किए जाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अलग से आदेश जारी होंगे

उन्होंने कहा है कि इस पुलिस चौकी की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का कष्ट करें। पुलिस चौकी में जनशक्ति और पदों के सृजन के संबंध में अलग से आदेश निर्गत किए जाएंगे।

डीएम ने किया प्रयास

दरअसल रुद्रपुर में पुलिस चौकी की आवश्यकता लंबे समय से थी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसे स्वीकृति दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास किया और उनके प्रयासों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इससे इलाके में शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Related posts

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला : वेटिंग में चल रहीं अनुज मलिक और गौरव को भी मिली तैनाती

Pushpanjali Srivastava

शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां : योगी सरकार के इन अभियान से बदल रहे हालात

Shweta Sharma

देवरिया में 95000 छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया संदेश : जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, लोगों से की ये अपील

Shweta Sharma

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने बलिस्टर यादव हत्याकांड का खुलासा किया, 6 गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह

Sunil Kumar Rai

अब गोरखपुर में होगा डीएनए टेस्ट : सीएम योगी ने फॉरेन्सिक लैब का किया लोकार्पण, अपराधियों को दी ये चेतावनी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 5 अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!