खबरेंदेवरिया

International Day of Yoga 2022 : देवरिया में 5 लाख लोग करेंगे योग, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बनाया प्लान, जानें

-इस वर्ष ‘मानवता के लिए योग’ थीम के साथ 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

-14 जून से 20 जून तक मनाया जाएगा अमृत योग सप्ताह

-योग मानवता की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ तन-मन के लिए जरूर करें योग: डीएम

-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में 5 लाख लोगों को कराया जाएगा योगाभ्यास

-जनपद में संचालित विभिन्न योग प्रशिक्षण संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 5 लाख लोगों को योगाभ्यास से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 14 जून से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

सभी करें योग       

जिलाधिकारी ने बताया कि योग मानवता की अमूल्य धरोहर है। इससे स्वस्थ तन-मन के साथ अनुशासित जीवन जीने में सहायता मिलती है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से योग करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत जनपद में संचालित समस्त योग संस्थान, स्वयं सहायता समूह, गायत्री परिवार, सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी आदि संस्थानों के समस्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों का सहयोग योगाभ्यास कराने के लिए लिया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

ये है योजना

डीएम ने बताया कि योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के सभी योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक ग्रामीण स्तर पर योग के प्रसार के लिए सार्वजनिक स्तर पर योगाभ्यास कराएंगे। जिला मुख्यालय स्थित समस्त विभाग एवं संस्थानों, ब्लॉक एवं नगर निकायों में अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत नियमित योग सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रमों का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।

Related posts

जागरण सप्ताह के जरिए सरकार को घेरेगी RLD : प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने विभागों का किया दौरा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

पिछले एक दशक में खेलों के प्रति सरकार और समाज दोनों की सोच में बदलाव आया: पीएम मोदी

Rajeev Singh

पीएम करेंगे पैक हाउस का उद्घाटन : यूपी-बिहार के करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ, बिचौलियों का होगा पत्ता साफ

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति : योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कृषकों की आय, ग्रामीण क्षेत्र में होगा निवेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!