खबरेंदेवरिया

BREAKING : जिलाधिकारी ने 2 पंचायत सचिवों से 2 लाख की वसूली का दिया आदेश, जानें वजह

-पूर्व एवं वर्तमान पंचायत सचिवों से 1,99,760 रुपये की वसूली का डीएम ने दिया निर्देश

-नादघाट में अवैध तरीके से धन आहरित करने एवं घटिया निर्माण के प्रकरण में डीएम ने की कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने ग्राम पंचायत नादघाट में पूर्व एवं वर्तमान पंचायत सचिवों के विरुद्ध अवैध रूप से निकाली गई एवं दुरुपयोग की गई 1,99,760 रुपये की धनराशि की तत्काल वसूली और दोषी कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत- नादघाट, विकास खण्ड- सलेमपुर के वर्तमान ग्राम सचिव त्रिलोकी नाथ शाह ने ग्राम पंचायत-नादघाट में तत्कालीन ग्राम सचिव अजीत कुमार यादव द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2020-21 का चार्ज अभी तक न देने तथा सामुदायिक शौचालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नादघाट में शौचालय व मूत्रालय निर्माण अधूरा कार्य पर आहरित धनराशि के गबन की शिकायत दी थी।

नहीं कराया काम

इसकी जांच जिला विकास अधिकरी, देवरिया एवं सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तक), देवरिया से करायी गयी। जांच अधिकारी ने अपनी आख्या में कहा है कि अप्रैल, 2021 से दिसम्बर, 2021 तक के किसी भी अभिलेख का चार्ज प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके लिए अजीत कुमार यादव दोषी हैं। इसी तरह अजीत कुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत-नादघाट में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए दिनांक 09.10.2020 को 13440.00 रुपये, दिनांक 22.12.2020 को 53760.00 रुपये एवं दिनांक 22.12.2020 को 50000.00 रुपये यानि कुल 1,17200.00 रुपये का आहरण किया गया है। आहरित धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य नहीं कराया गया है।

दोषी पाए गए

अजीत कुमार यादव ने सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए आहरित कुल धनराशि 1,17200.00 रुपये का आहरण किया गया है। आहरित धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जिसमें से दो किश्तों में 75000.00 रुपये ग्राम पंचायत, नादघाट के ग्राम निधि खाते में पुनः जमा कर दिया गया है। शेष 42200.00 रुपये अजीत यादव के पास अवशेष है। इस प्रकार अजीत कुमार यादव के सरकारी धन को स्वयं अपने पास रखे जाना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। अजीत कुमार यादव ने सरकारी धन का कुत्सित व्यपहरण किया गया है, जिसके लिए वह पूर्ण रूप से दोषी हैं।

धनराशि निकाली गई

पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नादघाट में शौचालय एवं मूत्रालय के जांच में पाया गया कि तत्कालीन ग्राम सचिव अजीत कुमार यादव ने 14वें वित्त आयोग की धनराशि से 24.06.2020 को क्रमशः 49560.00 रुपये एवं 8000.00, दिनांक 25.09.2020 को 50000.00 रुपये, दिनांक 06.11.2020 को 50000.00 रुपये इस प्रकार कुल 157560.00 रुपये धनराशि का आहरण किया है। जांच के समय आहरित धनराशि के सापेक्ष छत पूर्ण है, बाहरी दीवार पर प्लास्टर पूर्ण एवं अन्दर की दीवार में आधा-अधूरा प्लास्टर कराया गया है।

काम नहीं हुआ

बाहर से दीवार में दरार है, दरवाजा नहीं लगा है। शौचालय में शीट नहीं लगायी गयी है, फर्श नहीं बना है। टंकी एवं टोटी नहीं लगी है। मात्र शौचालय का ढांचा खड़ा किया गया है। माप पुस्तिका अभी नहीं बना है। जिसके लिए अजीत कुमार यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नादघाट में शौचालय, मूत्रालय निर्माण में कुल आहरित धनराशि 157560.00 रुपये के दुर्विनियोग के दोषी हैं।

खराब ईंट का इस्तेमाल किया

ग्राम पंचायत-नादघाट के वर्तमान ग्राम सचिव त्रिलोकी नाथ शाह सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे हैं, जिसकी दीवाल छत स्तर तक निर्मित है। शौचालय निर्माण में घटिया स्तर के ईंट का प्रयोग किया गया है। शाह से उक्त निर्माण का प्राक्कलन मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस प्रकार वर्तमान ग्राम सचिव त्रिलोकी नाथ शाह भी निर्माण कार्य में दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग करने के दोषी हैं।

दोषी पाए गए

अतः शासकीय धनराशि का व्यपहरण एवं निर्माण कार्य मानक के विपरीत कराये जाने के कारण तत्कालीन ग्राम सचिव अजीत कुमार यादव एवं वर्तमान ग्राम सचिव त्रिलोकी नाथ शाह दोषी पाये गये हैं।

Related posts

यूपी के करोड़ों छात्रों के लिए जरूरी खबर : स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, साथ रखें ये महत्वपूर्ण पेपर

Harindra Kumar Rai

डीएम की सख्त चेतावनी : आवास योजना में धनउगाही होगी अक्षम्य, नगर निकाय और डूडा के कार्यों…

Abhishek Kumar Rai

मुलाकात : खुखुन्दू को ब्लाक बनाने की मांग तेज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में लोगों को मिलेगा मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट, मगर रहेगी एक बाध्यता, जानें

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, जानें डीएम और सांसद ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : मदनपुर और लक्ष्मीपुर में शामिल होंगे ये गांव, एमएलए जय प्रकाश निषाद ने दिखाई तेजी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!