खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने की एक्शन टेकेन की समीक्षा : भलुअनी और रामपुर कारखाना के अलावा सभी ब्लॉक को नोटिस जारी, जानें वजह

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ सोशल आडिट के अन्तर्गत एक्शन टेकेन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

वर्ष 2022-23 मे सोशल ऑडिट के अन्तर्गत बचे एटीआर के अपलोड किये जाने में विकास खण्ड भाटपाररानी-133, बरहज-114, सदर-175, भागलपुर-113, भलुअनी-157, भटनी-173, गौरीबाजार-151, रामपुर कारखाना-120, तरकुलवा -110, सलेमपुर-89 एवं देसही देवरिया-99 सार्वधिक एटीआर लम्बित पाये गए।

इस पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि शतप्रतिशत एटीआर को अपलोड करना सुनिश्चित करें।

वसूली धनराशि की समीक्षा में पाया गया कि अब तक सिर्फ भलुअनी एवं रामपुर कारखाना ने जमा कराया है। अन्य समस्त विकास खण्ड को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि वसूली वाले प्रकरण में शतप्रतिशत वसूली कराते हुए अपेक्षित कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।

वर्ष 2019-20 में भागलपुर, भाटपाररानी, लार एवं बरहज में वसूली लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया गया। साथ ही उन्हें निर्देश दिये गये कि शतप्रतिशत वसूली कराना सुनिश्चित करें।

वर्ष 2020-21 में बैतालपुर, बनकटा, बरहज, लार एवं तरकुलवा द्वारा वसूली लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी इन सभी को 100% वसूली करने के आदेश दिए।

Related posts

हेतिमपुर नगर पंचायत के 14 वार्डों का परिसीमन पूरा : इन विभूतियों के नाम पर हुआ नामकरण

Swapnil Yadav

सीएम योगी की इस पहल को मॉडल बनाएगा केंद्र : पूरे देश में लागू करने की तैयारी, यूपी में 12 करोड़ लोगों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की सख्ती : पर्यटन विकास और संस्कृति परिषद् की बैठक में इन विभागों को नोटिस जारी, दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

कस्तूरबा विद्यालय में धांधली : सीडीओ ने यूपीपीसीएल पर कार्रवाई का दिया आदेश, जांच कमेटी गठित की

Abhishek Kumar Rai

अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की: इन जिलों में विसंगतियों को गिनाया, आरोपी बीएलओ पर एक्शन…

Satyendra Kr Vishwakarma

नदियों के किनारे इन गतिविधियों को बढ़ावा देगा प्रशासन : गंगा समिति की बैठक में बोले डीएम

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!