खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : सीडीओ ने 4 अफसरों को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानें वजह

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने गुरुवार को सोशल ऑडिट, बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण की गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान सोशल ऑडिट में एटीआर में सबसे खराब प्रगति विकास खण्ड- बनकटा, भाटपाररानी, गौरी बाजार एवं भागलपुर की पायी गयी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत एटीआर अपलोड करायें। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, बनकटा, भाटपाररानी, गौरी बाजार एवं भागलपुर को अब तक एटीआर अपलोड न करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कार्रवाई होगी

बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना में जिन लाभार्थियों को अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है, उनका सत्यापन आख्या विकास खण्ड प्रेषित करते हैं। समीक्षा में पाया गया कि अभी तक विकास खण्ड- रुद्रपुर, भलुअनी, सलेमपुर तथा भटनी का सत्यापन आख्या अप्राप्त है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गुरुवार शाम तक अनिवार्य रूप से लम्बित सत्यापन आख्या उपलबध करायें। अन्यथा लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जायेगी।

ये है हाल

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 16 ऐसे आंगनबाड़ी भवन हैं, जो पूरी तरह से तैयार हैं। परन्तु उनमें छोटी-छोटी कमियां रह गयी हैं। उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन से 13 आंगनबाड़ी भवनों का आवंटन किया गया, जिसमें 12 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य प्रारम्भ हो चुका हैं। 6 भवन डोर स्तर तक पहुंच गया है। 01 आंगनबाड़ी भवन जो विकास खण्ड-देसही देवरिया में है, का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

फौरन काम शुरू हो

खण्ड विकास अधिकारी, देसही देवरिया को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया कि तत्काल 01 अनारम्भ आंगनबाड़ी केन्द्र पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करायें। क्षेत्र पंचायत से जो आंगनबाड़ी भवन बनाये जा रहे हैं उसमें फिनिशिंग का कार्य अधूरा है। सभी को निर्देशित किया गया कि मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

Related posts

रेडियो पर सुनाई जाएगी स्वच्छ सुजल गांव की कहानी : शुरू हुआ ये खास कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

जारी रहेगी एग्रीजंक्शन योजना : यूपी कैबिनेट ने लगाई मुहर, 10000 सेंटर स्थापित करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

कारगिल विजय दिवस के मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस जनता को सौंपा : इस नंबर पर कॉल कर उठाएं लाभ

Sunil Kumar Rai

देवरहा बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और डीएम ने विकास कार्य का लिया जायजा

Rajeev Singh

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Sunil Kumar Rai

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!