खबरेंदेवरिया

Deoria News : पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, लोगों से किया संपर्क

Deoria News : ‘मोदी सरकार के पिछले 8 वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं। इस दौरान भाजपा की मोदी सरकार का संकल्प रहा है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन हो या स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत, सौभाग्य या उजाला आदि जैसी योजनाओं का लाभ सीधे आज जनता को मिल रहा है।’

तस्वीर सामने है  

उक्त बातें पूर्व एमएलसी और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र यादव ने मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की तरफ से चलाये जा रहे बूथ सम्पर्क अभियान के तहत देवरिया नगर मण्डल के दयानन्द सेक्टर के बूथों पर लोगों से सम्पर्क करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में सशक्त, समरस, समृद्ध व साहसी भारत की तस्वीर आज हमारे सामने है।

हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण भाजपा सरकार कर रही है। पिछले 8 सालों में नरेंद्र मोदी ने देश  के हर नागरिक के सपनों व आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। पीएम मोदी ने अपने सक्षम नेतृत्व व दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ देश को सुरक्षित किया, बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जिससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, अजय सिंह, ओम तिवारी, अखिलेश मिश्रा, जितेंन्द्र जायसवाल बंटी, हंसनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

Related posts

खुशखबरी : 21 जून को यह कंपनी देवरिया में करेगी हायरिंग, इन ट्रेड्स में मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने रैनबसेरे में इंतजामों का लिया जायजा : जरूरतमंदों को बांटा कंबल, 5 जनवरी का अवकाश निरस्त

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी की अगवानी को सजा नोएडा : शहर के कई रूट रहेंगे बाधित, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Harindra Kumar Rai

देवरिया महोत्सव के लिए सजा शहर : जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे यूपी के स्कूल : छात्रों को मिलेगी हर सुविधा, पढ़ें सीएम का प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!