खबरेंदेवरिया

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Deoria News : देवरिया के भागलपुर ब्लॉक के पिपरा सरवन स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को इस साल बारिश के दिनों में कीचड़ भरे रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) की विशेष पहल पर 8 वर्ष से लंबित सड़क को महज 14 दिनों के भीतर बना दिया गया है। सड़क बनने से स्कूल के छात्र, अध्यापक एवं अभिभावक सभी बेहद खुश हैं।

डीएम और एसपी ने किया था दौरा
जिलाधिकारी जेपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने 30 जनवरी को पिपरा सरवन स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। डीएम एवं एसपी ने पगडंडियों के सहारे विद्यालय तक जाने का सफर पूरा किया था। डीएम ने विद्यालय में मौजूद शिक्षक मुहम्मद गुरफान से सड़क न होने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि भूमि संबन्धी विवाद होने की वजह से सड़क नहीं बन पा रही है। कई बार प्रयास किया जा चुका है। बारिश होने पर अकसर कीचड़ लग जाता है, जिसमें कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं।

एक दिन में सुलझा मामला
जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह को प्राथमिकता के आधार पर विवाद का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद राजस्व विभाग के अमले ने एक दिन में वो काम कर दिया, जिसकी वजह से आठ साल से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। मौके पर पैमाइश हुई और विवादकर्ता को स्कूल के लिए रास्ता देने के लिए सहमत कर लिया गया। इसके बाद मनरेगा एवं राज्यवित्त की कन्वर्जेंस निधि से मुख्यमार्ग से विद्यालय तक की कुल 61 मीटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। 4.25 लाख रुपये की लागत से कार्य पूर्ण कर लिया गया।

साल 2014 से हो रहा था प्रयास
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश प्रसाद ने सड़क बनवाने के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना 2014 में हुई थी। सड़क बनवाने के तमाम प्रयास किये गए। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। जो काम आठ वर्ष से नहीं हो पाया वो डीएम के निरीक्षण करने के 14 दिन के भीतर हो गया। सड़क बनने से अब अध्यापकों एवं छात्रों को खासी सहूलियत होगी।

Related posts

बड़ी खबर : चुनाव ड्यूटी में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती सही, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जनपद में लगे 23 लाख 63 हजार पौधे, डीएम और सांसद ने किया पौधारोपण, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : प्रसव के मामले में पिछड़ा देवरिया, अस्पतालों में हो रही सिर्फ 52 फीसदी डिलीवरी, डीएम ने तय किए लक्ष्य

Rajeev Singh

बागवानी और पोल्ट्री फार्म के लिए मिल रहा अनुदान : देवरिया के नागरिक करें आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को बीमारू से बेहतर बनाया, 5 दशक से फैली बीमारियों से मिली मुक्ति

Abhishek Kumar Rai

Video : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, बोले – झंडा फहरा कर सभी शहीदों को दें सच्ची श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!