खबरेंनोएडा-एनसीआर

सीएम योगी की अगवानी को सजा नोएडा : शहर के कई रूट रहेंगे बाधित, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Gautam Buddh Nagar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून, रविवार को गौतमबुद्ध नगर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वह नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ₹1719 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद के लाखों लोगों को सुविधाओं की सौगात देंगे।

उनकी अगवानी को लेकर नोएडा जिला प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। सीएम रविवार की सुबह नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 21ए गौतमबुद्ध नगर में पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

इस लिंक पर लाइव देखें सीएम योगी का कार्यक्रम –
https://youtube.com/live/6Ni19OnJYms?feature=share

अवनीश कुमार अवस्थी ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत बीते दिन सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लेते हुए संबंधित विभाग अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

जायजा लेने के उपरांत एडवर्ड बोटवर्स इकोटेक एक्स ग्रेटर नोएडा कंपनी के सभागार में उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, लक्ष्मी सिंह एवं प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर वर्तमान तक की गई तैयारियों के संबंध में अवनीश कुमार अवस्थी को विस्तारपूर्वक रूप से अवगत कराया।

बैठक के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड का भी स्थल निरीक्षण किया गया।

उन्होंने हेलीपैड का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि हेलीपैड निर्माण से संबंधित सभी कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार तथा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : खाद्य विभाग ने आठवें दिन भी की कार्रवाई, फ्रूट रिपेनिंग प्लांट पर की छापेमारी

Abhishek Kumar Rai

Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary : सांसद ने देवरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों संग मनाई जयंती

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Rajeev Singh

भगवामय हुआ गौरीबाजार : भाजपा की बूथ विजय यात्रा में जुटे हजारों कार्यकर्ता, एमएलए बोले-जनता विपक्ष का सफाया कर खिलायेगी कमल

Sunil Kumar Rai

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!