खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : छोटी गंडक में युवक का शव मिलने से सनसनी, लोगों ने बाहर निकाला

Deoria News : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana) थाना क्षेत्र में आज सुबह तब हड़कंप मच गया, जब छोटी गंडक नदी में लोगों ने एक युवक का शव देखा। उसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना रामपुर कारखाना थाना पुलिस को दी गई।

सोमवार को लोगों ने थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास छोटी गंडक नदी में एक युवक का शव देखा। जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी गई।

डूबने से हुई मौत
लोगों का कहना है कि युवक नहाने के लिए छोटी गंडक नदी में उतरा था। लेकिन इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और खुद को संभाल नहीं सका। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली है।

शिनाख्त कर रही पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला है।

Related posts

Syama Prasad Mukherjee : नेहरू युवा केंद्र देवरिया, रेडक्रास सोसाइटी और राष्ट्रीय सेवा योजना लगाएंगे ब्लड डोनेशन कैंप, आप भी निभाएं जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार : ब्लॉक और जनपद स्तर के लिए बनी योजना

Shweta Sharma

Association Election : दीपक गर्ग फिर चुने गए सिविटेक स्टेडिया के अध्यक्ष, जानें नई कार्यकारिणी

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

भीषण गर्मी का कहर : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, अफसरों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : दस्तकारों और कारीगरों को सहायता राशि देगी योगी सरकार, जानें पात्रता की शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!