उत्तर प्रदेशखबरें

रालोद में 4 पदों पर नियुक्ति : गन्ना मूल्य को लेकर सरकार पर हमलावर हुए रामाशीष राय, दिया बड़ा बयान

Uttar Pradesh : राष्ट्रीय लोकदल रालोद (Rashtriya Lok Dal-RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने प्रवीण कुमार सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने विजय कुमार श्रीवास्तव को रालोद का राष्ट्रीय सचिव व विधायक चंदन चौहान को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

जबिक आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी में सदस्यता अभियान के प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी को प्रदेश मीडिया प्रभारी के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी है। त्रिवेदी इससे पूर्व में भी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन अजित राठी, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, इकराम सिंह अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, चन्द्रकांत अवस्थी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया व बधाई दी।

मंगलवार को यूपी रालोद के अध्यक्ष रामाशीष राय ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश में चल रही सरकारें किसान विरोधी सिद्ध हो चुकी हैं। दिल्ली बार्डर पर लगभग 1 वर्ष अनवरत चलते रहे किसान आन्दोलन और उस आन्दोलन में लगभग साढ़े सात सौ किसानों के शहीद होने पर भी आज तक एमएसपी पर कोई भी कानून नहीं बना।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है, जबकि पेराई सत्र समाप्त होने वाला है। राष्ट्रीय लोकदल इस सन्दर्भ में सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री को संबोधित किसान संदेश अभियान पत्र के माध्यम से लगभग 1 माह से चला रहा है। फिर भी प्रदेश सरकार इसका कोई संज्ञान नहीं ले रही है। रामाशीष राय ने कहा कि किसानों को विगत 8 वर्ष से हमारे प्रधानमंत्री आय दुगुनी करने का लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। जबकि मंदिर मस्जिद, भारत पाकिस्तान, श्मशान कब्रिस्तान के नाम पर किसानों तथा आम जनता को बहला-फुसलाकर वोटों का ध्रुवीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में पुनः इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रहे हैं और प्रचार माध्यमों से प्रदेश को ग्रोथ इंजन की संज्ञा दे रहे हैं। सोचने की बात यह है कि जिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी खराब हो, जहां बस रूकवाकर छात्रा को गोली मार कर अपराधी भाग जाए, बड़े व्यापारियों और पेट्रोल पम्पों पर खुलेआम लूट की घटनाएं हो रही हों, वहां निवेश के नाम पर कैसे सफलता मिल सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निवेश करने से पूर्व निवेशक यहां की कानून व्यवस्था पर सोचने को मजबूर होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अथवा देश के प्रधानमंत्री अपने वक्तव्य में केवल भविष्य के आंकड़े प्रस्तुत करके देश के युवाओं और बेरोजगारों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कभी भी उन विभागीय आंकड़ों को नहीं प्रस्तुत किया, कि अब तक किस विभाग में कितने युवाओं को नौकरी या रोजगार दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह की जयन्ती आगामी 12 फरवरी से 1 सप्ताह तक सरकार की अब तक की कारगुजारियों, असफलताओं और गलत नीतियों को लेकर घर-घर और गांव-गांव में जनसम्पर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल चलाएगी। आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा अवध क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संठनात्मक एवं सदस्यता से सम्बन्धित विचार विमर्श किया गया।

Related posts

UP Board Result 2022 :  लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी सुनेंगे समस्याएं

Pushpanjali Srivastava

मिलजुल कर प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav

पराली जलाते पकड़े गए 3 किसानों पर जुर्माना : देवरिया प्रशासन ने बिना एसएमएस 2 हार्वेस्टर सीज किया, मालिकों को दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

सजा दिलाने में यूपी पुलिस अव्वल : योगी सरकार में माफिया की 44 अरब 59 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, एनकाउंटर में मारे गए 166 अपराधी

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी ने मंगल दल को बताया भारत की समृद्धि का आधार : इस तरह बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Shweta Sharma
error: Content is protected !!