खबरेंनोएडा-एनसीआर

World Environment Day 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों ने लगाए पौधे, नोएडा पुलिस की रही भागीदारी

Greater Noida West : विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक मूर्ति के निकट रोजा टंकी के प्रांगण में  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) के साथ मिल कर जल विभाग की खाली जमीन पर पेड़ लगाए। अमरुद, बरगद, अमलतास, नीम और पिलखन आदि के 100 से अधिक पौधे इस भूमि पर रोपित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गौर सिटी में आरसीटी सोसाइटी के निवासियों  ने भी आसपास की जमीन पर वृक्षारोपण किया। सहायक पुलिस आयुक्त (द्वितीय) योगेंद्र सिंह ने गौर सिटी में पहुंच कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमलतास का पेड़ लगाकर एसीपी ने लोगों की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने विभाग की तरफ से सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बीमार बना रही हैं

ग्रेनो ग्रीन संस्था के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गौर सिटी और आसपास की सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। संस्था पिछले 5 वर्ष से पर्यावरण के लिए काम कर रही है। संस्था से जुड़े गौतम ने बताया कि  ‘ दिल्ली-एनसीआर पूरे विश्व में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। वायु की गुणवत्ता लगातार ख़राब होती जा रही है। आशीष ने बताया कि इसी कारण से कई गंभीर बीमारियां हमारे शरीर को गंभीर रूप से बीमार बना रही हैं। 

निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है

संवरजीत सिंह, सौरभ और विकास ने बताया की ‘पृथ्वी पर बढ़ रहे कार्बन फुटप्रिंट के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या बन कर हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है। अगले 20-30 वर्ष में बहुत निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है। छोटे-छोटे बच्चों ने इस अवसर पर निश्चय किया कि वह हर साल इसी तरह पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे। इस वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम का थीम ‘सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम’ था।

Related posts

डीएम ने अफसरों को दी चेतावनी : शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एसपी संग की जनसुनवाई

Abhishek Kumar Rai

Kakori Train Action : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीरों को इस तरह किया याद, Live Video

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी ने संगम नगरी में तैयारियों को परखा: अधिकारियों की सराहना की, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर सहित राज्य के 1594 गांवों में घुसा पानी

Abhishek Kumar Rai

वित्त पोषित योजनाओं में बैंकर्स बरतें उदारता : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!