खबरेंदेवरिया

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

-अंत्योदय लाभार्थियों का मिशन मोड में बनेगा आयुष्मान कार्ड

-20 जुलाई तक चलेगा अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा

-अंत्योदय कार्ड धारक सरकारी राशन की दुकानों एवं विशेष कैम्प में बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

-पूर्णतया निःशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड

-सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड मिशन मोड में बनाया जा रहा है। 20 जुलाई तक चलने वाले विशेष अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक व्यक्ति निकटवर्ती निःशुल्क सरकारी राशन की दुकान अथवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे विशेष कैम्पों में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड पूर्णतया निःशुल्क बनेगा।

कोटेदारों को मिली लिस्ट

जिलाधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारक आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ सरकारी राशन की दुकानों पर संपर्क कर सकते हैं। वहां मौजूद वीएलई अथवा आरोग्य मित्र आयुष्मान कार्ड बनाने में सहायता करेंगे। लक्षित लाभार्थियों की ग्राम वार वार्ड/वार सूची सरकारी राशन की दुकानों पर कोटेदारों को उपलब्ध करा दी गई है। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि समस्त अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने में उनकी सहायता करें। लक्षित लाभार्थियों की सूची ग्रामसभा वार्ड के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करने के निर्देश दे दिये गए हैं।

विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग विशेष कैम्पों का आयोजन भी करेगा। कैंप के निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव/वार्ड के चयनित लाभार्थी परिवारों के घर डोर टू डोर संपर्क कर आयुष्मान कार्ड के विषय में जागरूक किया जाएगा। यदि किसी गांव या वार्ड में लक्षित लाभार्थियों की संख्या 50 से अधिक होगी तो वहां एक से अधिक दिन विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

उपचार की सुविधा है

डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद एवं गरीब बीमार व्यक्तियों को 5 लाख का निःशुल्क इलाज समस्त आबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से केवल भर्ती मरीजों को ही निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर, मोतियाबिंद एवं सर्जरी इत्यादि के उपचार की सुविधा है।

19 हजार लाभार्थी इलाज करा चुके

उन्होंने बताया कि जनपद के लगभग 19 हजार लाभार्थी आयुष्मान कार्ड योजनांतर्गत अपना इलाज करा चुके हैं। जनपद देवरिया में 33 निजी एवं सरकारी अस्पताल इस योजना से आच्छादित हैं, जहां सूचीबद्ध बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराया जा सकता है। उन्होंने समस्त अंत्योदय कार्ड धारकों से अनुरोध किया है कि वे सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठायें और अपने परिवार को आयुष्मान कार्ड की सुरक्षा कवच में सुरक्षित रखें।

आशा व आरोग्य मित्र को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

लक्षित परिवारों को प्रेरित करते हुए कैंप में लाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा एवं आरोग्य मित्र को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। लक्षित परिवार में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर 5 रुपये तथा एक परिवार में एक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Related posts

डेढ़ हजार नव दम्पतियों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद : महिला सशक्तिकरण पर कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

रिश्तों का कत्ल : देवरिया में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

पुलवामा हमला : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, ऐसे किया गया याद

Abhishek Kumar Rai

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी को ईको टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, हर गांव में आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai

DEORIA : जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को कहा पार्टी की रीढ़

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!