खबरेंदेवरिया

स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खानी होगी फाइलेरिया की दवा : अगले महीने चलेगा जिला स्तरीय अभियान, पढ़ें पूरा प्लान

Deoria News : 10 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रस्तावित फाइलेरिया के सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण धनवंतरि सभागार में किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों के साथ साथ शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को एमडीए अभियान के अलावा 17 जुलाई से प्रस्तावित दस्तक पखवाड़े के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।

एसीएमओ वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि फाइलेरिया जिसे हाथीपांव के नाम से भी जानते हैं, एक लाइलाज बीमारी है। इसके संक्रमण से लिम्फोडिमा (हाथ, पैर, स्तन में सूजन) और हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) हो जाता है। प्रबंधन के जरिये लिम्फोडिमा को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। इस बीमारी से बचाव के लिए पांच साल तक लगातार साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन आवश्यक है। बीमारी से बचाव के लिए दवा के सेवन और इसका संक्रमण फैलाने वाले मच्छरों से बचाव आवश्यक है।

पाथ संस्था के प्रोग्राम आफिसर डॉ नीरज पाण्डेय ने कहा कि अभियान से जुड़े प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए। फाइलेरिया विश्व में दिव्यांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। एमडीए अभियान को मजबूती प्रदान कर सुनिश्चित किया जाए कि जिले में एक भी नया संक्रमण न फैलने पाए। दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को ( गर्भवती और अति गंभीर बीमार लोगों को छोड़ कर) फाइलेरिया से बचाव की दोनों दवाएं खिलानी हैं। एक से दो वर्ष के बीच के बच्चों को सिर्फ पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाएगी।

सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने कहा कि अभियान 10 से 28 अगस्त तक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को चलेगा। किसी को भी खाली पेट दवा नहीं खिलाई जाएगी। इसी वजह से अभियान का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रखा गया है। अभियान के लिए बनाई गई प्रत्येक टीम प्रतिदिन 25 घरों का विजिट कर कम से कम 125 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएगी। दवा सेवन कराने के पश्चात दायें हाथ की अंगुली पर मार्कर से निशान भी लगाया जाएगा। प्रत्येक दिन खिलाई गई दवा का विवरण ई कवच पोर्टल पर फीड करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ संजय चंद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, डीडीएचईआईओ लाल बचन चौधरी सहित सीफार व पाथ संस्था के प्रतिनिधि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

ढूंढे जाएंगे नये रोगी
सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने बताया कि पहली बार 17 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित दस्तक पखवाड़े के दौरान नये फाइलेरिया रोगी भी ढूंढे जाएंगे। नये हाथीपांव के मरीजों को एमएमडीपी किट दी जाएगी और रोग प्रबन्धन के तरीके सिखाए जाएंगे, जबकि हाइड्रोसील के मरीजों को सर्जरी की सुविधा दिलवाई जाएगी। एमडीए अभियान के दौरान पर नये रोगियों को ढूंढने पर जोर होगा। जिले में 36 लाख की अबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य है और इसके लिए 3500 टीम बनाई गई हैं।

दस्तक अभियान में खोजे जायेंगे फाइलेरिया के मरीज
अर्बन ब्लाक के स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लालबचन चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। संचारी रोगों पर नियंत्रण की दृष्टि से यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी रहा। सिखाया गया है कि दस्तक पखवाड़े के दौरान आशा कार्यकर्ता की भूमिका का चेकलिस्ट बना कर उन्हें दिया जाए। लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय बताए जाएं। पहली बार फाइलेरिया के बारे में पहल की गई है और दस्तक पखवाड़े के दौरान लक्षणों को पूछ कर आशा कार्यकर्ता फाइलेरिया के मरीजों की लिस्ट तैयार करेंगी।

Related posts

Deoria News : देवरिया में खाद्य विभाग ने की सातवें दिन छापेमारी, 3 सैंपल लैब भेजे, बाजारों में रही अफरातफरी

Abhishek Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

बेंगलुरु और दिल्ली सहित इन 4 शहरों में बनेगा उत्तर प्रदेश का नया अतिथि गृह : सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

देवरिया में अजब प्रेम की गजब कहानी : साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी अकेले फरार, प्रेमिका ने पुलिस को दी तहरीर

Abhishek Kumar Rai

JEE Main Exam : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेंन परीक्षा की तिथियां बदलीं, अब जून-जुलाई में होगा एग्जाम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!