उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में बिन मौसम तुफान और तेज बारिश को देखते हुए राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से प्रभावित लोगों को तत्परतापूर्वक राहत और मदद प्रदान की जाए। सीएम ने आज बस्ती से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़े वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इन किसानों को मिलेगी राहत राशि

मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनहानि, पशुहानि तथा क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करते हुए प्रभावितों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल उपलब्ध करायी जाए। सम्बन्धित जिलाधिकारी तेज बारिश से फसल को हुए नुकसान का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को शीघ्र उपलब्ध कराएं। ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी प्रभावित किसानों को पूरी मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है।

संक्रामक रोगों की रोकथाम करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश से संक्रामक रोगों के प्रसार की सम्भावना को देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जल जमाव न होने पाए। उन्होंने संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए। रविवार तक करीब दो लाख किसान ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिनकी कृषि उपज बाढ़ के चलते खराब हुई है। मुआवजे के एवज में इन किसानों को करीब 68 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। हालांकि रविवार और सोमवार को पूरे प्रदेश में कुदरत ने जमकर कहर बरसाया है। ऐसे में प्रभावित किसानों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी।

Related posts

यूपी में जब्त हुई 26 लाख लीटर अवैध शराब : 29 हजार पर हुई कार्रवाई, सभी आंकड़े जान हो जाएंगे हैरान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 2 दिन लगेगा रोजगार मेला : इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Rajeev Singh

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : विशाल सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ देवरिया, सुरौली थाने की पड़ी नींव

Rajeev Singh

देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों को डीएम एपी सिंह ने किया सम्मानित : खेल से करियर बनाने पर दिया जोर

Satyendra Kr Vishwakarma

Uttar Pradesh : ना ही किसी का राशन कार्ड वापस होगा ना वसूली होगी, पात्रता की पुरानी शर्तें रहेंगी लागू, जानें

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!