उत्तर प्रदेशखबरें

Lakhimpur Kheri Violence : एसआईटी ने संदिग्धों की फोटो जारी की, पहचान बताने पर यूपी पुलिस देगी पुरस्कार

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा की जांच कर रही एसआईटी को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। विशेष जांच दल फिलहाल जिले में जमीनी स्तर पर घटनाक्रम के पहलुओं का विश्लेषण कर रहा है। इस मामले में आरोपी सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब विशेष जांच दल को अन्य संदिग्धों से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो मिली है। इनकी भी तहकीकात की जा रही है।

गोपनीय रखी जाएगी

यूपी पुलिस ने 6 फोटो प्रकाशित की है और लोगों से इनमें दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान कर सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि जानकारी देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही यूपी पुलिस उन्हें पुरस्कार के तौर पर कुछ धनराशि देगी। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से आज एक सूचना जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच कार्यालय की विशेष जांच दल जांच कर रही है। इस दौरान टीम को कुछ वीडियो और फोटो मिले हैं, जिसमें कुछ संदिग्धों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं।

पहचान बताएं और इनाम पाएं

पहचान के लिए इन सबकी तस्वीरें जारी की जा रही हैं। आम जनता से अपील है कि इन तस्वीरों को देखकर संदिग्धों को चिन्हित कर उनका नाम और पता संबंधित अफसरों के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराएं। संदिग्धों की पहचान करने और सूचना देने वाले को उचित रकम पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उसका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। एसआईटी ने कुछ फोटो प्रकाशित किया है। इसमें तमाम संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इनके पकड़े जाने के बाद मामले में कुछ और जानकारी हाथ लगेगी।

पुलिस ने इन अधिकारियों के नाम और नंबर साझा किए गए हैं –

-पुलिस उपमहानिरीक्षक, अध्यक्ष विशेष जांच दल, मोबाइल नंबर-94544 00454

-सेनानायक 10वीं बटालियन पीएसी और एसआईटी के वरिष्ठ सदस्य, मोबाइल नंबर-94544 00394

-अपर पुलिस अधीक्षक, सदस्य विशेष जांच दल, मोबाइल नंबर-94544 01072

-पुलिस उपाधीक्षक, सदस्य एसआईटी, मोबाइल नंबर-94544 01486

-विवेचना अधिकारी विशेष जांच दल, मोबाइल नंबर-94507 82977

Related posts

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

यूपी में एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद : किसान घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा तो 1533 पर करें शिकायत, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में 25 फीसदी का इजाफा, इस दिन खरीदारी का है खास महत्व, जानें

Abhishek Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!