खबरेंदेवरिया

दुःखद : एमएलए कमलेश शुक्ल की छोटी पुत्रवधु की मौत, उत्तराखंड में हुआ हादसा

Deoria News : देवरिया के रामपुर कारखाना विधानसभा (Rampur Karkhana Constituency) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कमलेश शुक्ल (MLA Kamlesh Shukla) की सबसे छोटी पुत्रवधु की करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के किच्छा में हुई। दरअसल उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हर तरफ बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात जलभराव के दौरान उन्हें करंट लगा।

छोटी पुत्रवधू के देहांत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि वह अब दुनिया में नहीं रहीं। करीबी, रिश्तेदार और सगे-संबंधी परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। कमलेश शुक्ला रामपुर कारखाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ल ने बताया कि उनके चचरे भाई कमलेश शुक्ला उत्तर प्रदेश के देवरिया में बसे हुए हैं और वह रामपुर कारखाना विधानसभा से भाजपा के एमएलए हैं। परिवार के सभी लोग यहीं रहते हैं। सोमवार रात हुई भारी बारिश के बाद शुक्ला फार्म में भी पानी भर गया।

इस दौरान उनकी पुत्रवधू 35 साल की कंचन पत्नी अनूप शुक्ला बिजली का स्विच बंद करने लगीं। इससे कंचन को करेंट लग गया और उनकी मौत हो गई। किच्छा के एमएलए राजेश शुक्ला ने बताया कि शुक्ला फार्म में जलभराव और करेंट से पुत्रवधु की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन है। तीनपानी स्थित अस्पताल ने नहर पर कब्जा कर इसका रुख मोड़ दिया है। इससे लगातार हो रही बारिश में पानी निकासी नहीं हो रहा है। इससे उनके व अन्य परिवार के घरों में पानी घुस आया है।

Related posts

सीएम योगी का बड़ा फैसला : बिना हेलमेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की रहेगी नो एंट्री, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी सरकार

Sunil Kumar Rai

8 मार्च को देवरिया में बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Swapnil Yadav

BIG NEWS : डीएम ने अरुण कुमार को सलेमपुर का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया, गुंजन द्विवेदी बनीं कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी

Abhishek Kumar Rai

अवसर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज में दाखिले के लिए 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें आवेदन की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम की अगुवाई में गठित होगी समिति, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : बिजली कटौती से निपटने के लिए बना मास्टर प्लान, गांवों में कलेक्शन सेंटर बनाएगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!