उत्तर प्रदेशखबरें

Cabinet Decision : योगी कैबिनेट ने स्वास्थ्य से सड़क तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष/महिला) अराजपत्रित सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली-2022 को प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके लिए उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष/महिला) अराजपत्रित सेवा नियमावली-2018 के नियम 5(1), 8, भाग 6 के शीर्षक में संशोधन तथा नियम 17 में विद्यमान उपनियम-2 के पश्चात उपनियम-3, 4, 5, 6, 7 एवं 8 को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।

नियमावली में संशोधन के पश्चात स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजकर शीघ्र कराई जा सकेगी। इस निर्णय से स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के काफी समय से रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई पूर्ण हो सकेगी। इसके अलावा, प्रतियोगात्मक परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की डेडलाइन बदली

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के कार्यालय ज्ञाप के क्रम में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Link Expressway) परियोजना के पैकेज-1 एवं 2 के निर्माणकर्ताओं को शिड्यूल एच में दी गई राहत को 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।

निर्देश जारी हुए
इस निर्णय से परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सकेगा। परियोजना के ससमय पूर्ण हो जाने से आमजन को इसका शीघ्र लाभ प्राप्त होने लगेगा। बताते चलें कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क परियोजनाओं के विकासकर्ताओं को राहत प्रदान किए जाने के लिए शिथिलताओं को 31 अक्टूबर, 2022 तक विस्तारित किए जाने के सम्बन्ध में एनएचएआई (National Highway Authority of India-NHAI) को निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

ऐतिहासिक होगा भाजपा का ग्राम किसान समिति सम्मेलन : कृषकों का होगा पंजीकरण, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Swapnil Yadav

DEORIA : कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलेगा विशेष अभियान, इन वर्ग के लोगों पर रहेगा खास ध्यान

Abhishek Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अफसरों को दी सीख : कहा- टीम वर्क करें तो देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा यूपी

Sunil Kumar Rai

IGRS Ranking में देवरिया को मिला यूपी में दूसरा स्थान : डीएम ने दीं शुभकामनाएं, जानें कैसे मिली ये उपलब्धि

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!