खबरेंदेवरिया

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड बैतालपुर में कार्यरत 03 अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

उन्होंने बिना अवकाश स्वीकृत कराये मुख्यालय से बाहर रहने एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण तीनों कर्मियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने हेतु जिला विकास अधिकारी देवरिया एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया है।

पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि प्रमिल पाण्डेय ग्राम विकास अधिकारी एवं कला पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी 18 मार्च से बीते दिन तक मुख्यालय से बाहर हैं। इसी तरह विजय गौतम, ग्राम विकास अधिकारी 21 एवं 22 मार्च का अवकाश सक्षम स्तर से स्वीकृत कराकर 18 मार्च से ही मुख्यालय से बाहर हैं।

इस प्रकार प्रमिल पाण्डेय एवं कला पाण्डेय द्वारा 18 मार्च से आज तक एवं विजय गौतम 18 से 20 मार्च तक का आकस्मिक / मुख्यालय छोड़ने का अवकाश सक्षम स्तर से स्वीकृत नहीं कराया गया है।

यह लोग मुख्यालय से बाहर हैं, जिसके कारण पंचायती राज / ग्राम्य विकास के कार्यों जो सुचारू रूप से चल रहे हैं उसमें व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इसके लिए उपरोक्त कर्मचारीगण उत्तरदायी हैं।

Related posts

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

10 विभूतियों को मिला गोरखपुर रत्न सम्मान : विभिन्न क्षेत्रों में जनपद को दिलाई खास पहचान

Rajeev Singh

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी को ईको टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, हर गांव में आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai

देवरिया में हर्षोल्लास से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती : जिलाधिकारी ने दी पुष्पांजलि, अधिकारियों संग ली ये शपथ

Harindra Kumar Rai

VIDEO : ‘हर जगह कमीशन खाओगे क्या ?’ भैंसाडाबर गौ-आश्रय स्थल में गड़बड़ी पर भड़के डीएम, 3 अधिकारियों पर एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!