खबरेंदेवरिया

उपलब्धि : पूर्व डीएम आशुतोष निरंजन और सीएमओ देवरिया को राज्यपाल ने किया सम्मानित, जानें किसे और मिला पुरस्कार

Uttar Pradesh : रविवार, 8 मई का दिन देवरिया के लिए बेहद गौरवशाली रहा। विश्व रेड क्रास दिवस (World Red Cross Day 2022) के मौके पर राजधानी लखनऊ में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवरिया के पूर्व डीएम और मौजूदा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सोसाइटी से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।

रविवार को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने देवरिया के पूर्व जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (Ashutosh Niranjan IAS) एवं सीएमओ आलोक पाण्डेय (CMO Alok Pandey) को बेहतर कोविड प्रबंधन के लिये सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने कोरोना महामारी के दौरान जनपद में शानदार कार्य किया।

विशेष सेवा सम्मान मिला

इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के सचिव अखिलेन्द्र शाही को राज्यपाल ने उनके सेवा कार्य और बेहतर प्रबंधन के लिए विशेष सेवा सम्मान प्रदान किया। मूल रूप से देवरिया के निवासी और अमर उजाला के ब्यूरो चीफ विनोद तिवारी को ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने सम्मानित किया।

5 सदस्यों को विशेष पुरस्कार

गवर्नर ने इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) के 5 सदस्यों अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव, नवनीत अग्रवाल, रविकांत मणि त्रिपाठी और सुमित कुमार मिश्रा को कोविड आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल ने ‘उत्तर प्रदेश रेड क्रास एवार्ड’ (Uttar Pradesh Red Cross Award) से सम्मानित किया।

स्मृति चिन्ह दिया

इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के आजीवन सदस्य हिमांशु कुमार सिंह ने रेड क्रास के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करते हुए 107 वर्ष के दौरान रेड क्रास पर जारी हुए डाक टिकट की प्रदर्शनी लगाई थी। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने उसका अवलोकन किया और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related posts

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर देवरिया आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

आदर्श स्कूल बनेगा केंद्रीय विद्यालय चेरो : प्रबन्ध समिति की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा, बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

Harindra Kumar Rai

यूपी : 7 जुलाई को एक मंच पर जुटेंगे पीएम-सीएम और गवर्नर समेत 300 से ज्यादा शिक्षाविद्, इन मुद्दों पर होगी मंथन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : हरिकेश यादव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh
error: Content is protected !!