खबरेंराष्ट्रीय

Agnipath Scheme Protest : पूर्वोत्तर रेलवे ने 34 ट्रेनें निरस्त की, 2 शॉर्ट टर्मिनेट और 19 ट्रेनें नियंत्रित हुईं, देखें लिस्ट

Gorakhpur News : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन की वजह से पिछले 2 दिनों से सड़क और रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित है। बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में बीते दिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। आज दूसरे दिन भी ट्रेनों को जलाया जा रहा है। ट्रेनों को आग लगाई जा रही है।

छात्रों के धरना प्रदर्शन और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 17 जून को 34 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि 2 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। 19 ट्रेनें नियंत्रित की गई हैं। दरअसल बिहार और पूर्वांचल में ट्रेनों को आग लगाने की घटना आज भी सामने आई है। इस पर एहतियात बरते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यह बड़ा कदम उठाया है।

34 ट्रेनें निरस्त

जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं, उसमें 05446 वाराणसी सिटी – छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05315 छपरा औड़िहार विशेष गाड़ी,  15125 बनारस -पटना एक्सप्रेस, 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 05152 भटनी – बरहज बाजार अनारक्षित ट्रेन, 05142 गोरखपुर सिवान अनारक्षित ट्रेन  और 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

ये ट्रेनें रोकी गईं

रेलवे ने 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को मसरख स्टेशन पर और 05096 गोरखपुर – नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन को पनियहवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है।

Related posts

पूर्वांचल को मिला 10000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का तोहफा : नितिन गड़करी ने जनता को सौंपी ये सड़कें

Harindra Kumar Rai

महिला ने जनता दर्शन में सुबह की शिकायत : डीएम जेपी सिंह के आदेश पर शाम तक दर्ज हुई वरासत

Swapnil Yadav

रेशम से रोशन होगी किसानों की जिंदगी : यूपी में 30 गुना बढ़ेगा ककून धागाकरण, गोरखपुर क्षेत्र खेती को मुफीद

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पढ़ें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण, जनपद के हर लेबर चौक पर कर्मियों की लगी ड्यूटी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की देवरिया कार्यकारिणी का गठन, अखिलेश गोस्वामी अध्यक्ष और शोभा राय महामंत्री बनीं, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!