उत्तर प्रदेशखबरें

खुशखबरी : गाजियाबाद से गोरखपुर पहुंचना हुआ और आसान, केंद्र ने कानपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर को दी मंजूरी, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Uttar Pradesh : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से कानपुर (Kanpur) तक ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (Ghaziabad Kanpur Greenfield Economic Corridor) बनाने के प्रोजेक्ट को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की लंबाई 380 किलोमीटर होगी।

जानकारी के मुताबिक साल 2025 तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर से लखनऊ जाने के लिए यात्री यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं।

पूर्वांचल तक पहुंचना आसान होगा

इस नए कॉरिडोर से न सिर्फ कानपुर-लखनऊ पहुंचना आसान होगा, बल्कि पूर्वांचल और बिहार जाने वालों को भी राहत मिलेगी। फिलहाल लखनऊ-कानपुर से होते हुए पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाले लोग यमुना एक्‍सप्रेसवे होकर जाते हैं। साथ ही पश्चिमी यूपी के भी वाहन गाजियाबाद, नोएडा से होकर गुजरते हैं। गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्‍ड कॉरिडोर बनने के बाद वाहन सीधे कानपुर जा सकेंगे। वहां से लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे (Lucknow Kanpur Expressway) का इस्‍तेमाल करके लखनऊ आ सकेंगे।


पहले 4 लेन का बनेगा

380 किमी लंबे इस कॉरिडोर में शुरुआत में सिर्फ चार लेन की सड़क बनेगी। हालांकि जमीन का अधिग्रहण 8 लेन के एक्सप्रेसवे की जरूरत के मुताबिक किया जाएगा। अंडरपास, फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण 6 लेन के ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के मुताबिक होगा। यह कॉरिडोर लखनऊ से कानपुर के बीच बन रहे एक्सप्रेसवे को उन्नाव और कानपुर के बीच में जोड़ेगा। साथ ही गाजियाबाद और हापुड़ में मौजूदा मेरठ एक्सप्रेस-वे (Meerut Expressway) को कनेक्ट करेगा।

30 मिनट का हो जाएगा सफर
लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का शिलान्‍यास इसी साल जनवरी 2022 में किया गया था। इसके बनने से लखनऊ से कानपुर के बीच का सफर महज 30 मिनट का रह जाएगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। जनवरी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कई परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया था। इसमें लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शामिल था। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मौजूद रहे थे।

Related posts

BIG NEWS : डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित, कोला गौशाला में मिली खामियों पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

NOIDA BREAKING : पैन ओएसिस बिल्डर ने निवासियों को दी धमकी, बुलाए बाउंसर, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

इस सेक्टर में 5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाएगी योगी सरकार : 54710 करोड़ के निवेश से आएगी बहार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बड़ा फर्जीवाड़ा : महंत ने सोहसा कुटी की लाखों की संपत्ति अपने नाम कराई, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

Satyendra Kr Vishwakarma

अग्रवाल महासभा की तैयारी : धूमधाम से मनाई जाएगी महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती, निकाली जाएगी शोभा यात्रा और होगा मैजिक शो

Shweta Sharma

देवरिया में खास होगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने देखी तैयारी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!