खबरेंदेवरिया

राममंदिर के उद्घाटन पर किसानों को सोलर पंप का तोहफा देगी सरकार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह अवसर लम्बे संघर्ष के बाद मिला है, इस प्रकार का अवसर अब शायद कभी न मिले। 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं से नई अयोध्या का निर्माण किया गया है। यह निर्माण इस प्रकार किया गया है कि राममंदिर को त्रेता युग के जैसी भव्यता प्रदान की जा सके। 22 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद 25 जनवरी से रामलला का दर्शन हो सकेगा। इसलिए 14 जनवरी से पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जिसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह अभियान 22 जनवरी तक चलेगा।

ये बातें शाही ने शनिवार को अपने राघव नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन होगा, इस दिन रामलला अपने घर में प्रवेश करेंगे। इसलिए गांव के लोग भी अपने-अपने गांव मे भजन कीर्तन सनातन व्यवस्था के अनुसार करें। 22 जनवरी को अवकाश घोषित कर यह प्रयास किया गया है कि गांव में इस दिन दीवाली जैसा माहौल रहे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 2 महीने के अन्दर लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए 25 जनवरी से हर रोज 25 ट्रेनें अयोध्या के लिए संचालित की जाएंगी। सुरक्षा और साफ सफाई का सरकार के तरफ से पूरा ध्यान दिया जायेगा ताकि अयोध्या का संदेश पूरे भारत में जा सके। श्रीराम जन्मभूमि को देरवहा बाबा ने आर्शीवाद दिया और कहा कि अयोध्या में मंदिर जरूर बनेगा। हमारी सरकार रामराज्य वापस ला रही है।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े अवसर पर सरकार ने किसानों को भी तोहफा दिया है। प्रदेश में 30 हजार सोलर पम्प खोलने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि किसानों को अच्छी सिंचाई व्यवस्था मिल सकेंगे और किसान सुदृढ़ बन सके। किसानों को सोलर पम्प पर केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर 60 प्रतिशत अनुदान देगी बाकी का अंशदान किसानो को देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि किसान अब चाहे किसी भी फसल को बोएं जैसे कि मूगफली, बाजारा, मक्का, ज्वार हम सभी प्रकार की फसल खरीदने के लिए तैयार हैं और इसके लिए किसानों को अच्छा दाम भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है, जो थोड़ा बहुत गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है उसका भी भुगतान शीघ्र ही कर दिया जायेगा। हमारी सरकार किसानों को हर प्रकार से सुदृढ़ बनाने के लिए कटिबद्ध है।

Related posts

देश-दुनिया की जरूरतों को पूरा करेगा यीडा में बनने वाला प्लास्टिक पार्क : बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Satyendra Kr Vishwakarma

CJI UU Lalit Oath : 74 दिनों का होगा मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित का कार्यकाल, 100 दिन से कम पद पर रहने वाले देश के छठे सीजेआई होंगे

Sunil Kumar Rai

राममय हुआ देवरिया : आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने पैकौली मंदिर स्थित सरोवर पर किया दीपदान

Sunil Kumar Rai

मिशन : जनपद के समग्र विकास में मददगार होगी गौतमबुद्ध नगर विकास समिति, श्रम सहयोग के जरिए साधेगी लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

दुःखद : मशहूर संगीतकार प्रफुल्ल कर का 83 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, पढ़ें उनका पूरा करियर

Abhishek Kumar Rai

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को पीछे से मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने एक को पकड़ा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!