खबरेंदेवरिया

दुःखद : देवरिया में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, इस वजह से था परेशान

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक निवासी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक बीमारी से परेशान था। इसी वजह से उसने ये जानलेवा कदम उठाया। युवक की मौत से मोहल्ले के सभी लोग हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि घर से टहलने निकला युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनाथ देवरिया के निवासी रघुराय पासवान का 28 वर्ष का पुत्र पवन पासवान पेट की बीमारी से पीड़ित था। उसका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से इलाज चल रहा था। वह कुछ दिन पहले वहां से इलाज कराकर घर आया था।

पुलिस ने बताया कि रविवार की देर शाम मृतक युवक टहलने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका शव गोरखपुर मार्ग के पास रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पूरा परिवार सदमें में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक से यूपी के विद्यालय बन रहे आधुनिक : सीएम योगी ने किया अभियान का शुभारंभ, सांसद रवि किशन ने ऐसे दिया धन्यवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : चार करोड़ की लागत से बदलेगी खुखुंदू और पावानगर के जैन मंदिरों की सुरत, बनेंगे पर्यटन के प्रमुख केंद्र

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Abhishek Kumar Rai

उसरा बाजार में सड़क का जायजा लेने पहुंचे सीडीओ : मॉनिटरिंग करने वाले दो अफसर मिले गायब, हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

Nagar Panchayat Chunav 2022 : भाजपा ने देवरिया की सभी नगर पंचायतों में चुनाव प्रभारी और संयोजक की घोषणा की, इन लोगों को मिली कमान

Abhishek Kumar Rai

धान खरीद घपलेबाजी में चौथी एफआईआर दर्ज : देवरिया के इन केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!