खबरेंपूर्वांचल

BREAKING : पुलिस की पिटाई से हुई गैंगस्टर की बेटी की मौत! 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, थाना प्रभारी पर हुआ एक्शन

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने चंदौली के गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी की मौत के मामले में 7 से अधिक पुलिस कर्मियों कें खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। गैंगस्टर की बेटी सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों में घर के अंदर मृत पाई गई थी। शिकायतकर्ता गैंगस्टर कन्हैया यादव के बेटे विजय यादव ने सैय्यदराजा थाने में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 154 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसमें कहा गया है कि 1 मई की शाम करीब 5 बजे चंदौली जिले के सैय्यदराजा थाने के थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और संजय सिंह चार महिला आरक्षी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में जबरन उसके घर में घुसे। पुलिसकर्मियों ने उसकी बहनों निशा और गुंजन की पिटाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी बहन निशा को पुलिस अधिकारियों ने पीट-पीट कर मार डाला।

मारपीट करते रहे

मृतक की छोटी बहन ने कहा, “हम दोनों अकेले थे, जब पुलिस कर्मी हमारे घर में घुसे और हमें पीटने लगे। दो महिला पुलिस कांस्टेबल और 8-10 पुरुष कर्मी मेरी बहन को एक कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट की। वे आधे घंटे बाद चले गए। मैंने कमरे में प्रवेश किया और अपनी बहन को छत के पंखे से लटका देखा।”

पिटाई से हुई मौत

गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी सोमवार तड़के अपने घर में मृत पाई गई। पीड़िता के परिवार ने दावा किया कि सैय्यदराजा थाने के एसएचओ ने मृतका की पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

विरोध-प्रदर्शन किया

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कन्हैया यादव के आवास के पास पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोधप्रदर्शन किया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही गैंगस्टर कन्हैया यादव भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने उनका पीछा भी किया।

पुलिस बाइक को लगाई आग

वाराणसी अंचल के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने बताया, “सूचना मिली थी कि गैंगस्टर कन्हैया यादव की बड़ी बेटी 22 वर्षीय महिला की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसकी छोटी बेटी घायल हो गई। उन्होंने कहा, “डायल 112 के दो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।” आईजी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देरी हुई तो आंदोलन होगा

धरना में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है, जो एसएचओ की गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई और पुलिस की पूरी लापरवाही के कारण हुई है। डीएम और आईजी ने यहां का दौरा किया है, और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अगर हमें न्याय मिलने में देरी होगी, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम आवाज उठाएंगे।”

निष्पक्ष जांच हो रही है

आईजी ने आगे बताया, “रविवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव स्थित गैंगस्टर कन्हैया यादव के घर गई। उसके खिलाफ दंगा मामले में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। कन्हैया घर पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद पुलिस लौट गई। हालांकि, मृतक के परिवार की मांग पर एसएचओ सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की निष्पक्ष जांच करा रहे हैं। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

आईएमएस नोएडा में मेगा जॉब फेयर का हुआ आयोजन : 88 कॉलेज के छात्रों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : उसरा बाजार में नई पुलिस चौकी की स्थापना को मिली मंजूरी, डीएम ने भेजा था प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पंचायत भवन के निर्माण में लाखों के घोटाले पर डीएम सख्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA : भाजपा किसान मोर्चा ने 800 से अधिक लाभार्थी किसानों का किया अभिनंदन, हर गांव में पहुंचे पदाधिकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!