खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Deoria News : देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में बरेजी पुल के पास सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

ट्रक की चपेट में आ गए
जानकारी के मुताबिक ग्राम भिटौली थाना असाओं जिला सिवान बिहार का रहने वाला रंजीत कुमार गौड़ पुत्र केदारनाथ गौड़ और सत्य प्रकाश वर्मा पुत्र लक्ष्मी वर्मा निवासी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया बाइक पर बरेजी पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

मृत घोषित किया
हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर थोड़ी देर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना मईल थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रंजीत कुमार गौड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि सत्य प्रकाश वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ट्रक कब्जे में लिया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। मृतक और घायल दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है।

Related posts

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

DEORIA : कैंप लगाकर बनाए गए 50 दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने लाभार्थियों को सौंपा सर्टिफिकेट

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG BREAKING : देवरिया सिविल लाइंस और मालवीय रोड नो-वेंडिंग जोन घोषित, 1 सितंबर से नहीं लगेंगे रेहड़ी-पटरी, इन मार्गों को वन-वे किया गया

Harindra Kumar Rai

खास खबर : केंद्र सरकार के इस नए कानून से अपराध पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताई खासियत

Sunil Kumar Rai

UP TET 2021 परीक्षा : सीएम योगी ने दिए ये सख्त आदेश, इन लोगों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Harindra Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभियान को सराहा, संगठन हासिल करेगा यह लक्ष्य

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!