खबरेंदेवरिया

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन ने 3 लेखपालों को निलंबित किया, जानें वजह

Deoria News : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहज तहसील के 3 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। इन सभी पर भू माफियाओं का सहयोग करने का आरोप लगा था। प्राथमिक जांच में इसकी पुष्टि हुई थी।

दरअसल इन तीनों लेखपालों के खिलाफ लंबे समय से जिलाधिकारी को शिकायतें मिल रही थी। शिकायत में कहा गया था कि तीनों लेखपाल भू माफियाओं से सांठगांठ कर उनका सहयोग कर रहे हैं। इससे इलाके में अवैध खनन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और बरहज विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पूर्णेंदु तिवारी लंबे समय से इलाके में अवैध खनन के मामले पर आवाज उठा रहे हैं। कई बार उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को खत लिख कर अवैध खनन रोकने की मांग की थी।

जिलाधिकारी ने पीडी तिवारी को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा था कि भू-माफियाओं का साथ देने वाले और अवैध खनन में शामिल सभी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज का एक्शन उसी कड़ी का हिस्सा है।

Related posts

एयरपोर्ट की तरह बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन : बड़ी संख्या में तोड़ी जाएंगी गोरखनाथ मंदिर की दुकानें, पढ़ें पूरा प्लान

Swapnil Yadav

योगी सरकार 2.0 के एक साल : सीएम बोले-यूपी अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है

Sunil Kumar Rai

यूपी में 50000 युवाओं को मिलेगा पॉलीटेक्निक में प्रवेश : योगी सरकार ने कॉलेजों में निर्धारित की सीटों की संख्या

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में आवास योजना में पिछड़े सभी बीडीओ का रुकेगा वेतन, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Rajeev Singh

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!