खबरेंदेवरिया

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Deoria News : उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन (Deputy Commissioner Industries Abhay Kumar Suman) ने बताया है कि उप्र सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana) लागू की गयी है। जिसमें ट्रेडवार लाभार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका कौशल वृद्धि किया जायेगा और प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट वितरित किया जायेगा।

इतनी संख्या में मिलेगा प्रशिक्षण
जनपद देवरिया में दर्जी, बढ़ई, हलुवाई, लोहार, कुम्हार व्यवसायों का चयन किया जाना है। जिसमें दर्जी व्यवसाय में 300, बढ़ई व्यवसाय में 25, हलुवाई व्यवसाय में 50, लोहार व्यवसाय में 25 व कुम्हार व्यवसाय में 25 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

15 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कराएं
प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर है। निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में ऑनलाइन कर हार्ड कापी जमा किया जायेगा।

कार्यालय में संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये हैं शर्तें
आवेदन के लिए पात्रता के विवरण में उन्होंने बताया है कि आवेदक जनपद का मूल निवासी हो। उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिये। आवेदक पारस्परिक कारीगर होने चाहिये। किसी योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिये। परिवार का एक ही सदस्य योजना में पात्र होगा (परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है)।

देना होगा ये पेपर
योजना के लिए जाति एक मात्र आधार नहीं होगा। आवेदन को प्रधान तथा नगर पंचायत / नगर पालिका से प्रदत्त प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। हस्त शिल्प पहचान पत्र धारक को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

Related posts

हृदय परिवर्तन ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य : पंडित राघवेन्द्र शास्त्री

Sunil Kumar Rai

यूपी में पिछले महीने 109221 बार बसों की हुई जांच : 4577 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, लाखों का जुर्माना वसूला

Rajeev Singh

Nagar Nikay Election 2022 : देवरिया में 2 डिस्ट्रिक्ट मास्टर और 50 मास्टर ट्रेनर को मिला प्रथम प्रशिक्षण, इस दिन लगेगी दूसरी क्लास

Abhishek Kumar Rai

यूपी में जल्द जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से किया ये वादा

Rajeev Singh

डीएम दिव्या मित्तल ने पेयजल पाइप लाइनों की स्थित पर जताई चिंता: अफसरों को दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पंचतंत्र और हितोपदेश की कहानियों से बच्चों को मिल रहा ज्ञान : इस रैंकिंग में यूपी में मिला चौथा स्थान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!