खबरेंदेवरिया

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Deoria News : सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, निवासी ग्राम व पोस्ट पिपरपाती, जनपद देवरिया की असामयिक मृत्यु पर उनकी पत्नी निकू मिश्र को उनके घर पर जाकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत राहत राशि स्वरूप 5 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पत्रकारों एवं उनके परिजनों के हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया।

ठाकुर भद्रसेन सिंह को दी श्रद्धांजलि
सदर विधायक ने देवरिया में सलेमपुर क्षेत्र के रोपनछपरा में महान विभूति ठाकुर भद्रसेन सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुँचकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया कि ग़रीब और वंचित बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में ठाकुर भद्रसेन सिंह जी का उल्लेखनीय योगदान है। गाँव से शुरू हुए उनके छोटे से विद्यालय से निकले बच्चे आज देश और दुनिया में देवरिया का नाम रौशन कर रहे हैं।

Related posts

6 लेन होगा Gorakhpur-Lucknow Expressway : शहर को जोड़ने वाले मार्ग 4 लेन के बनेंगे, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

काशी में सोमवार से शुरू होगा G-20 समिट : दिग्गज दुनिया के खानपान पर 3 दिन करेंगे मंथन, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

BREAKING : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे देवरिया के इंदुपुर विद्यालय में नियुक्त हैं 28 अध्यापक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, बीएसए को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Rojgar Mela Deoria : राजकीय आईटीआई देवरिया में 25 कंपनियों ने बांटी नौकरी, डीएम ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, दिए ये निर्देश

Harindra Kumar Rai

देवरिया में बोलीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह : नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, दिए जीत के मंत्र

Shweta Sharma

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!