खबरेंदेवरिया

देवरिया में बोलीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह : नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, दिए जीत के मंत्र

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह के देवरिया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर फूल-माला से उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने डाक बंगले पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे घर-घर सम्पर्क एवं सम्पर्क से समर्थन अभियान की जानकारी तथा संगठन को और मजबूत करने पर राय जानी।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि जो काम भाजपा की केंद्र और प्रदेश की मोदी-योगी सरकार ने करके दिखाया है, वो अन्य दलों की सरकारें नहीं कर पाईं। सरकार के इन्ही कामों को लेकर हम सभी इन अभियानों के जरिये लोगों तक पहुंच रहे हैं और 9090902024 पर मिस्ड कॉल करा कर 2024 के लिये लोगों का समर्थन ले रहे हैं।

हर घर तक हम लोग प्रयास करके पहुंचे, उनको मोदी सरकार के कार्यों को बताएं, उपलब्धियों का पत्रक दें। साथ ही कांग्रेस ने देश को जिस तरह से लुटा, बर्बाद किया उसको भी बताएं। मोदी को हराने वाले देश के सारे घोटालेबाज आज एक होकर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, उन दलों के कारनामों को भी आप सभी जनता को बताएं। साल 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, अरुण सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, उषा पासवान, गंगा कुशवाहा, अजय शाही, अजय कुमार दूबे, संतोष त्रिगुणायक, रविन्द्र किशोर कौशल, प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, हेमन्त मिश्रा, महेश मणि, अम्बिकेश पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, तेज बहादुर पाल, रामदास मिश्रा, मारकंडेय गिरी, पवन मिश्रा, राजन सोनकर आदि रहे।

Related posts

बड़ी खबर : गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लिए 92 करोड़ की दूसरी किश्त जारी, इसी अगस्त में हुआ था शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने सकरापार में वरासत अभियान की परखी हकीकत

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक से ग्रेड ए + + रैंकिंग मिली, बना प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने दी बधाई

Harindra Kumar Rai

यूपी : 12 मार्च को लोक अदालत में सुलझाए जाएंगे मामले, इन गाइडलाइंस का होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

बाढ़ से बेहाल बरहज : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने नाव से पहुंचाया राहत सामग्री

Rajeev Singh

Amarnath cloudburst : अमरनाथ में 15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 40 लापता की तलाश जारी, देखें VIDEO

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!