खबरेंदेवरिया

Deoria News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में ग्राम पंचायत महुअवां खुर्द के प्रधान बर्खास्त, फिर होगा चुनाव

Deoria News : जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया है कि विकास खण्ड पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत महुअवां खुर्दग्राम के ग्राम प्रधान प्रियंका खरवार को फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र मामले मे बर्खास्त किया गया है।

प्रियंका खरवार द्वारा निर्वाचन के समय प्रस्तुत प्रमाण पत्र जनपद स्तरीय जाति संविक्षा समिति द्वारा निरस्त किये जाने के कारण कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, देवरिया के निर्देशानुसार इनके प्रधान पद से सम्बन्धित शक्तियों के प्रयोग एवं कृत्यों के सम्पादन को प्रतिबंधित करते हुए ग्राम पंचायत सदस्य शांति देवी को प्रधान के कर्तव्यों का निर्वहन करने और उसकी शक्तियों का प्रयोग करने के लिए नामित किया गया।

इस प्रकरण में जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन / संवीक्षा हेतु मण्डल स्तरीय समिति गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर में योजित अपील प्रियंका खरवार बनाम जिलाधिकारी देवरिया व अन्य में कार्यालय आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर द्वारा पारित आदेश द्वारा की गयी अपील बलहीन होने के कारण निरस्त कर दी गयी है।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रिट याचिका प्रियंका खरवार बनाम उप्र सरकार एवं अन्य में पारित आदेश के क्रम में प्रियंका खरवार का प्रत्यावेदन भी उपरोक्तानुसार निस्तारित कर दिया गया है और अपीलार्थी/ वादिनी प्रियंका खरवार का जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के आदेश को स्थगित करने विषयक प्रार्थना पत्र भी तद्नुसार निरस्त करते हुए निस्तारित कर दिया गया है।

डीपीआरओ ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) देवरिया को अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत महुअवां खुर्द विकास खण्ड पथरदेवा में प्रधान पद के निर्वाचन के लिए अग्रेत्तर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने 195 पेटी अवैध शराब पकड़ा, 5 गिरफ्तार, डीसीएम और महंगी गाड़ियों से हो रहा कारोबार

Sunil Kumar Rai

यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस : मिशन टू मूवमेंट के माध्यम से हर नगर को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य

Shweta Sharma

रोचक : एक लाख बीस हजार साल पुराने अवशेष से बदली मानव विकास की थ्योरी, होमो सैपियंस से अलग मनुष्यों का था राज

Sunil Kumar Rai

SSBL Inter College में किसानों को दिए गए कृषि यंत्र : भाजपा ने पीएम-सीएम और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

सहूलियत : अब तहसील दिवस में भी बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 5 बीडीओ और दो संस्थाओं को नोटिस जारी, प्रशासन ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!