खबरेंनोएडा-एनसीआर

पुलवामा हमला : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, ऐसे किया गया याद

Greater Noida : गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotiyas University) की एनएसएस यूनिट (संरक्षण सदा सर्वदा) ने पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भारतीय सेना की जाट 9 रेजिमेंट के सिपाही सचिन कुमार, असम राइफल्स के तरुण कुमार, 16 गिर्नेडियर से दुशांत राणा और गलगोटिया विश्विद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गार्गी त्यागी ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर विश्विद्यालय के उपकुलपति प्रो अवधेश कुमार, प्रोफेसर पीके शर्मा और चीफ़ प्रॉक्टर प्रो पीके नैन ने छात्रों को संबोधित किया। उन्हें उन लोगों को याद करने और सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो सीमा पर हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं। रजिस्ट्रार डॉ नितिन गौर ने छात्रों से कहा कि राष्ट्र के नायकों और वीरों को सामने लाने के लिए उनका हर संभव तरीके से सम्मान करें।

छात्र कल्याण अधिकारी प्रोफेसर एके जैन ने छात्रों को सशस्त्र बलों के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट ऑफिसर विन्नी शर्मा के साथ प्रोफेसर दिव्या त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सभी एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और आदित्य सैनी, अनुराग नैन, प्रिया शर्मा, निखिल, श्याम, मुस्कान सैफी, राशि, अमित, धनंजय, मोहित, आशीष, शिल्पा, मान्या, लवलीश ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

Raksha Bandhan 2022 : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया ये संकल्प

Abhishek Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

देवरिया की अदालतों में गुरुवार से होंगे न्यायिक कार्य : बार एसोसिएशन ने किया धरना समाप्त

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के गांवों को सक्षम बनाएंगे मुख्यमंत्री योगी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए बना खास प्लान, जानें

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का किया शुभारंभ : जानें लोकल हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में कैसे मददगार होगी ये स्कीम

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रदेश से कुपोषण खत्म करने को योगी सरकार प्रतिबद्ध : जानें बच्चों में इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!