खबरेंदेवरिया

नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी बीजेपी : डेढ़ दर्जन टीमें लेंगी हिस्सा, पार्टी ने की तैयारी

Deoria News : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा अगले महीने जनपद में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराएगी। इस संबंध में प्रतियोगिता की तैयारी बैठक भाजपा जिला कार्यालय औरा-चौरी में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित हो रही नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश के प्रत्येक जिले मे इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नमो कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद के गांवों में रहने वाले किसान परिवारों के युवा कबड्डी के माध्यम से अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी और इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी दिसम्बर माह 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर के बीच भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिले की फाइनल विजेता टीम को लखनऊ में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र राय उर्फ कुँवर, जिला मंत्री भगवान यादव, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, दिवाकर यादव, मुकेश रॉय, अरुण मिश्र, विक्रांत सिंह, रमेश यादव, प्रभुनाथ पाण्डेय, बलवन्त सिंह, सुमन्त चतुर्वेदी, देवेंद्र राय, मिथिलेश सिंह, अनवर अहमद उपस्थित रहे।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

नोएडा में अफसरों के काम का बदलेगा तरीका : लगानी होगी ये लिस्ट, डीएम ने विभागों का किया निरीक्षण

Swapnil Yadav

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश की परीक्षा आयोजित : देवरिया में इतने छात्रों ने दिया एग्जाम

Swapnil Yadav

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में यूपी बोर्ड-2023 परीक्षा के टॉपर्स का हुआ सम्मान : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक और डीएम ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने किया शिक्षकों का सम्मान : अध्यक्ष अतुल बरनवाल और सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने गुरुजनों का जताया आभार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!