खबरेंदेवरिया

रोटरी क्लब देवरिया ने किया शिक्षकों का सम्मान : अध्यक्ष अतुल बरनवाल और सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने गुरुजनों का जताया आभार

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने नशहर के अमर ज्योति चौराहे पर स्थित डॉ विपिन बिहारी शर्मा क्लीनिक पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता मार्कण्डेय मिश्रा को मोमेंटो तथा प्लांट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल बरनवाल ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, शिक्षक के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। रोटरी क्लब के सचिव डॉक्टर विपिन बिहारी शर्मा ने शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू का स्थान सबसे ऊंचा होता है।

शिक्षक को कुम्हार की संज्ञा देते हुए डॉ विपिन बिहारी ने कहा कि जिस प्रकार एक कुम्हार कच्ची मिट्टी में से कंकड़, पत्थर को निकाल कर उसे मिट्टी का बर्तन बनाने के योग्य बना देता है उसी प्रकार एक शिक्षक अपने शिष्य को अंधकार रूपी बुराइयों से बचा कर ज्ञान का रास्ता दिखाता है।

इमरान लारी ने कहा कि शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो समाज को तरासने का काम करता है। इस अवसर पर हिमांशु सिंह, राजेश अग्रवाल, अनवर अली, नवनीत अग्रवाल, आशीष कंसल, कुंवर विजय सिंह, शिवनाथ शर्मा जिला शासकीय अधिवक्ता तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मानित शिक्षक मारकंडे मिश्रा ने कहा कि यह रोटरी क्लब का एक अनूठा पहल है, इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।

Related posts

देवरिया में ताड़ी की दुकान के लिए करें आवेदन : इन वर्ग के नागरिकों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें

Abhishek Kumar Rai

माफिया से कब्जा मुक्त भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं सभी विकास प्राधिकरण : सीएम योगी

Rajeev Singh

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

देवरिया पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत : उमड़े जिले के कार्यकर्ता, राज्य मंत्री ने की अगवानी

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की लोगों से अपील : कृमि संक्रमण से बचाव के लिए रखें 6 सावधानी, साल भर में दो बार खाएं दवा

Sunil Kumar Rai

PM Gati Shakti : पीएम गति शक्ति पोर्टल पर 17 विभाग एकीकृत हुए, अगले 3 महीने में मिलेगी हर सेवा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!