खबरेंदेवरिया

देवरिया में सफाई कर्मी ने फर्जी दस्तावेज पर कमाये 55 लाख : अब प्रशासन करेगा वसूली, जानें पूरा मामला

Deoria News : जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय ने बताया है कि सफाईकर्मी कांति देवी को सम्यक जांचोपरांत फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने की पुष्टि होने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कांति देवी द्वारा शासनादेश में उल्लिखित नियम के विरूद्ध फर्जी कागजात जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र लगाकर सफाई कर्मी की नौकरी प्राप्त करने का आपराधिक कृत्य किया गया है जिसके लिये वे पूर्ण रूप से दोषी हैं।

डीपीआरओ ने बताया है कि अभिलेखानुसार कांति देवी को वेतन एवं अन्य मदों में मु0 5535323 (पचपन लाख पैंतीस हजार तीन सौ तेईस) रुपये का भुगतान किया गया है। कांति देवी को निर्देशित किया गया है कि इस शासकीय धनराशि जिला कोषागार, देवरिया के सम्बन्धित हेड में पत्र प्राप्ति के एक पक्ष के अन्दर जमा कराते हुए जमा रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनसे उक्त धनराशि की वसूली भू राजस्व की भांति कराने की कार्यवाही प्रख्यापित कर दी जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व कान्ती देवी का होगा।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड रुद्रपुर को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अन्दर कांति देवी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

त्योहारों की तैयारी : अफवाह उड़ाने वालों को डीएम और एसपी ने दी चेतावनी, प्रतिबंधित पशुओं की बलि नहीं होगी

Sunil Kumar Rai

PET Exam 2022 : एग्जामिनर की तरह नजर आए डीएम और एसपी, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से की बात, मदद के लिए लगे हेल्प डेस्क

Sunil Kumar Rai

दो दिन बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने दिया कड़ाई से पालन का आदेश

Sunil Kumar Rai

रेडियो पर सुनाई जाएगी स्वच्छ सुजल गांव की कहानी : शुरू हुआ ये खास कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

आयुर्वेदिक आहार के उत्पदान और बिक्री के लिए लागू हुए नए नियम, FSSAI से लेनी होगी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

Antyoday Diwas 2022 : देवरिया विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सांसद बोले-पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!