खबरेंदेवरिया

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस : कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Deoria News : जनपद में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ, जहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद मिली है। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उसे पूरा करने का कर्तव्य प्रत्येक नागरिक का है।

उन्होंने कहा, गत 75 वर्ष के दौरान देश ने काफी प्रगति की है। दुनिया का भारत में विश्वास बढ़ा है। देश सामर्थ्यवान बना है। वैज्ञानिक अन्वेषण, रक्षा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज प्रदेश में 119 चीनी मिले चल रही हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।

बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि आज का भारत अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करता है। उन्होंने अमर शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, सुखदेव, रोशन सिंह सहित स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले समस्त क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है। हर क्षेत्र में भारत ने विश्व को सिखाया है। प्राचीन भारत की गुरुकुल शिक्षा पद्धति, विज्ञान, खान-पान पद्धति, सामाजिक जीवन, संयुक्त परिवार पद्धति सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज पश्चिमी देश अनुसंधान कर रहे हैं। हमें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। हरित क्रांति से हम खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बने हैं और आज 140 करोड लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ ही खाद्यान्न का निर्यात भी कर रहे हैं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी के उद्बोधन का जिला पंचायत सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुना। उपस्थित लोगों को पंच प्रण एवं नशा मुक्ति भारत अभियान का शपथ दिलाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं झंडा गीत का गायन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण किया।

Related posts

खास खबर : देवरिया दौरे पर आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साथ ले गए ये खास सामान, उसरा बाजार में फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : यूपी के करोड़ों छात्रों को इसी महीने मिलेगा टेबलेट और स्मार्टफोन, सीएम ने दिए आदेश

Harindra Kumar Rai

DEORIA : 14 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

‘क्या नाम है आपका-मोदी’ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पूछने पर बच्चे ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO

Harindra Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : योगी सरकार में ढेर हुए 151 अपराधी, 1200 पुलिसकर्मी जख्मी, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने महिला मंगल दलों को वितरित की प्रोत्साहन सामग्री : खेल को बढ़ावा देने को बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!