खबरेंदेवरिया

Kisan Samman Nidhi : बिना केवाईसी कराए नहीं मिलेगी सम्मान निधि की किस्त, देवरिया में 1.67 लाख कृषकों का अब तक बाकी

Deoria News : उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत समस्त कृषकों / भूमिधरों को प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये बैंक खाते में प्राप्त होता है।

इन सभी को ई-केवाईसी (e-KYC) कराने के लिए 31 जुलाई तक तिथि भारत सरकार के स्तर से निर्धारित किया गया था। जनपद में कुल 471510 कृषकों के सापेक्ष 303754 कृषकों ने अपना ई-केवाईसी करा लिया है। जबकि 167756 कृषकों का ई-केवाईसी कराना अवशेष रह गया है।

भारत सरकार के स्तर से अंतिम अवसर देते हुए अब अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनपद के कृषकों से अनुरोध किया है कि वह ई-केवाईसी अपने स्वयं एन्ड्रायड मोबाइल या निकट सहज जन सेवा केन्द्र से निर्धारित तिथि के अन्दर ई-केवाईसी जरूर कराएं। अन्यथा की दशा में आगे आने वाली किस्त से वंचित रहेंगे।

Related posts

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, इन तीन वजहों से खास है ये दिन

Abhishek Kumar Rai

4 एमओआईसी का वेतन बाधित : डीएम ने लापरवाही पर लिया एक्शन, सभी अधिकारियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र : पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को भी नौकरी देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : पवन प्रधान और राम प्रकाश को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड टीम में मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

VIDEO : ‘हर जगह कमीशन खाओगे क्या ?’ भैंसाडाबर गौ-आश्रय स्थल में गड़बड़ी पर भड़के डीएम, 3 अधिकारियों पर एक्शन

Sunil Kumar Rai

‘हम भारत के लोग’ : जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी को दिलाई शपथ, दी ये सीख, VIDEO

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!