खबरेंदेवरिया

देवरिया में 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस : सेवा समाप्ति से पहले प्रशासन ने दिया ये मौका

Deoria News : जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि लंबे समय से आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं आने वाली कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति से पूर्व अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां चिन्हित की गई हैं, जो विगत 2 वर्ष से अधिक समय से आंगनवाड़ी केंद्र नहीं आ रही हैं। इनके न आने से आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है एवं लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने में परेशानी हो रही है। इन केंद्र की कार्यकत्रियों का मानदेय भी विगत कई वर्षों से आहरित नहीं हो रहा है।

इन सभी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दिये गए आदेशों के क्रम में 15 जून 2023 की सायं काल 4:00 बजे तक विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जो कार्यकत्रियां उपस्थित नहीं होंगी उनकी सेवा नियमानुसार समाप्त कर दी जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष से अधिक समय से आंगनवाड़ी केंद्र नहीं आने वाली कार्यकत्रियों में माया देवी, किरण आर्य, मनोरमा तिवारी, चंदा देवी, सीमा सिंह, चिंता देवी, आराधना सिंह, संगीता सिंह, रीता देवी, संगीता निवासी मुंडेरा तिवारी, संगीता (आंगनवाड़ी केंद्र सिरजम), गिरजा देवी, संगी मल्ल, सीमा देवी, अनीता देवी, सुमन देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी, रीतू देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी पत्नी चंद्रमोहन, शायरा बानो, देवंती देवी, रिंकू शाह, गीता शर्मा, रानी भारती, पूनम व पुष्पा देवी शामिल हैं।

Related posts

Deoria news : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह कोविड संक्रमित हुए, निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : जिलाधिकारी की जांच में अनुपस्थित मिले 23 कर्मचारियों का कटेगा वेतन, देखें विभागवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

इस बार भी यूपी में टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड : एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

5 हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने विश्व मानवता को निष्काम कर्म की प्रेरणा दी थी : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!