खबरेंदेवरिया

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने 3 अधिकारियों का वेतन रोका : आदेश की अवलेहना करने पर हुआ एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आईजीआरएस संदर्भ के निस्तारण में डिफाल्टर प्रकरणों का उत्तरदायित्व तय करते हुए अधिशासी अभियन्ता उप्र जल निगम ग्रामीण देवरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहज एवं परियोजना अधिकारी नेडा के जून माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि ये अधिकारी बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियन्ता उप्र जल निगम ग्रामीण देवरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहज एवं परियोजना अधिकारी नेडा का एक-एक संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुका है। जिलाधिकारी ने इन सभी के जून माह के वेतन को अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। डीएम ने समस्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण का निस्तारण संबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। इसमें कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गोद लिए गांव पहुंचे सीडीओ : आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दिया गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

डीएम ने पिड़रा पुल और गायघाट तटबंध का लिया जायजा : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

222 इन्वेस्टर्स देवरिया में करेंगे करोड़ों का निवेश : सीडीओ ने की बैठक, विभागों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!