खबरेंदेवरिया

देवरिया-पकड़ी मार्ग चौड़ीकरण के बजट को इसी महीने मिलेगी मंजूरी : व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर व्यापक विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों को व्यापार के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

व्यापारियों ने देवरिया-पकड़ी मार्ग के जर्जर होने का मुद्दा उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि देवरिया पकड़ी-मार्ग के 14 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 44 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। इसी माह इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

लटकते तारों की समस्या के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने कहा कि रिवेंप योजना के अंतर्गत पूरे जनपद में मेसर्स लेजर पावर एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है और इस माह के अंत तक कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने व्यापारियों से उद्यमी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट-यूआरसी पोर्टल (URC Portal) पर अपना पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन के कई लाभ हैं, जिसमें पंजीकृत व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा योजना की सुविधा, शासकीय खरीद में एमएसएमई का कोटा आरक्षित होगा।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई उद्यमियों को विभिन्न टेंडरों में सीएमडी अनुभव एवं टर्नओवर में छूट बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं में एमएसएमई को वरीयता एवं सीजीएसटीएमएसई योजना के अंतर्गत बिना कोलेटरल सिक्योरिटी के लोन की सुविधा आदि मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीकरण कराना अत्यंत सरल है। कोई भी व्यापारी अथवा उद्यमी किसी भी जन सुविधा केंद्र अथवा साइबर कैफे में उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को पंजीकरण के लिए जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण है, उनका डाटा ई-डिस्ट्रिक्ट  कार्यालय में फीड किया जाए।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, उपायुक्त राज्य कर राजेश प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न व्यापारी नेता उपस्थित थे।

Related posts

सीएम योगी बोले : बच्चों के लिए हर गांव में बनाए जा रहे खेल मैदान, स्पोर्ट्स कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

अमृत सरोवर और पार्क बनाने में फिसड्डी देवरिया के सभी ब्लॉक : बार-बार नोटिस के बावजूद लक्ष्य से चूके

Harindra Kumar Rai

डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुपरेखा : बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी, मलिन बस्तियों में चलेगा सफाई अभियान, पढ़ें पूरा प्रोग्राम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : डीएम और सांसद ने बच्चों को दी मदद, इस योजना में चिन्हित हुए हैं 9 बच्चे

Sunil Kumar Rai

दु:खद खबर : देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

Satyendra Kr Vishwakarma

खाद्य विभाग का अभियान : टीम ने तरकुलवा और खुखुंदू समेत 8 स्थानों पर की जांच, 3 सैंपल भेजे गए, मिली ये गड़बड़ी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!