खबरेंदेवरिया

खाद्य विभाग का अभियान : टीम ने तरकुलवा और खुखुंदू समेत 8 स्थानों पर की जांच, 3 सैंपल भेजे गए, मिली ये गड़बड़ी

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -II जनपद देवरिया आरसी पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के दूसरे दिन कुल 8 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए। 5000 के सड़े गले फल व मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं पाए जाने वाली मिठाइयां नष्ट कराई गईं।

सदर तहसील के डुमरी चौराहे पर स्थित नव दुर्गा ट्रेडर्स से मुगलई पसंद ब्रांड के चावल का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सुभेस कुमार ने एकत्रित किया। तत्पश्चात सदर तहसील के ही तरकुलवा बंजरिया बाजार में स्थित चौरसिया जनरल स्टोर पर चक्रिका ब्रांड राइस ब्रान एडिवल आयल का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने एकत्रित किया। बंजरिया बाजार से ही मद्धेशिया जनरल स्टोर से फलाहार साबूदाने का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने लिया।

तरकुलवा बाजार के सघन निरीक्षण में ठेलों एवं दुकानों में बिक रहे फलों, जिसमें 40 दर्जन केले एवं 15 किलोग्राम सेब को सड़ी गली अवस्था में पाए जाने पर नष्ट करा दिया गया। साथ ही  विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गयी कि सड़े गले खाद्य पदार्थ विक्रय न किए जाएं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार मल्ल ने सलेमपुर तहसील के खुखुन्दू बाजार से ओमप्रकाश मद्धेशिया स्वीट शॉप में मानव उपभोग के लिए उपयुक्त न पाए जाने पर 12 किलोग्राम विभिन्न प्रकार की मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया। समस्त नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों का कुल मूल्य  लगभग 5000 है।

सघन निरीक्षण में विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई थी कि फलाहार के सभी सामान उपयुक्त गुणवत्ता के ही बिक्री किए जाएं। अन्यथा की दशा में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को भेजे गए है। जाँच  रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की  टीम का नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया। यह अभियान अनवरत 3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

Related posts

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बांटी खुशियां

Sunil Kumar Rai

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप : देवरिया के इन मिष्ठान भंडार से लिया गया सैंपल, जांच में मिला खराब खोया और छेना

Abhishek Kumar Rai

दुःखद : गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नहीं रहे, कृषि मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

महाराष्ट्र से 90 लाख का सोना लेकर फरार आरोपी : तलाश में देवरिया पहुंची पुलिस, रसौली गांव के युवक पर आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!