खबरेंदेवरिया

डीएलआरसी की बैठक में डीएम का आदेश : प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग को प्राथमिकता दें बैंक, जानें देवरिया में डिजिटल बैंकिंग का हाल

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग बढ़ाने और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं से संबंधित लोन प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने के लिए बैंकर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत आने वाले आवेदनों का बैंक प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने ऋण जमा अनुपात 37.16 प्रतिशत रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, पोल्ट्री सहित एग्रो इकॉनमी बेस्ड उद्यमियों को समय से लोन उपलब्ध कराए। इस कार्य में बीडीओ से समन्वय स्थापित कर ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने माइक्रो क्रेडिट को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि छोटे ऋण लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव लाने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने माटीकला योजना के अंतर्गत जनपद में टेराकोटा को प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश भी दिया।

एलडीएम अरुणेश कुमार ने बताया कि जनपद में मार्च 2024 तक सभी बचत खातों को डिजिटली एक्टिव करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वर्तमान में 64 प्रतिशत सेविंग एकाउंट एवं 37 प्रतिशत करंट अकाउंट ही डिजिटली एक्टिव हैं।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी एवं बैंकर्स मौजूद थे।

Related posts

योगी सरकार में बढ़े 15 लाख गन्ना किसान : पैदावार और पेमेंट का बना रिकॉर्ड, जानें कैसे शुगर इंडस्ट्री के बदले हालात

Swapnil Yadav

सीएम योगी ने किया मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज : नारी शक्ति को लेकर कही ये बड़ी बात

Shweta Sharma

अमृत सरोवर और पार्क बनाने में फिसड्डी देवरिया के सभी ब्लॉक : बार-बार नोटिस के बावजूद लक्ष्य से चूके

Harindra Kumar Rai

एक्शन : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकवादी घोषित, मोदी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : सीएम योगी ने इन्हें समर्पित की जीत, सूर्य प्रताप शाही और सुरेश खन्ना को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!