खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम किसान निधि कैंप का किया दौरा : कहा- यूपी सरकार कृषकों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पथरदेवा ब्लॉक के नोनियापट्टी, तरकुलवा ब्लॉक के सिसवा, देसही देवरिया ब्लॉक के धनौती रजडीहा, बैतालपुर के बलियवा एवं रामपुर कारखाना ब्लाक के कुषमा उर्फ बेलवा का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद 477000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में 10 जून तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकाए एवं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जनता के द्वार पहुंच कर उनकी सभी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर रही है, जनता को भी एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया ने लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गयी और कहा कि सरकार सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है।

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में पीएम किसान योजना से लोगों को आच्छादित करने एवं उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय कैंप का आयोजन 22 मई से 10 जून तक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 1 जून को जनपद के 76 ग्राम पंचायतों में वृहद कैंप का आयोजन किया जायेगा ।

ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजित होने वाले कैम्प के विवरण में उन्होंने बताया है कि –
ब्लाक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मालीपुर, अहिरौली लाला, मुजुरी बुजुर्ग, नादघाट, कम्हरिया, मझौव
-ब्लाक रुद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल जफराबाद, डाला, देवकली राम, सराव बुजुर्ग, शीतल माझा, नकईल
-ब्लॉक बरहज अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्मा पांडेय, ब्लाक
-बैतालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भूडीपाकड़, अधरंगी, बलटीकरा, महुअवा, जैतपुरा, बौरडीह, भंडा
-ब्लाक बनकटा अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडंगा पंडित, परसिया छितनी सिंह, कर्सरवा बुजुर्ग, खरवासिया, टंडवा
-ब्लाक भाटपार रानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा सम भू, निशानिया, बेलही, कुईचवर, कल्यानी
-ब्लाक भागलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ईसरू, देवबरी
-ब्लाक भटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सवरेजी, डेमुसा, लक्ष्मीपुर, नूनखार, सिसवा, रानीघाट
-ब्लाक भलुअनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुईचवर, पिपरा खेमकरण, नकदह फुलवरिया
-ब्लाक पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरी महुअवा, पोखरभिंडा, रामपुर धौतल, रामपुर महुआाबारी, रामपुर अवस्थी, पकड़ी बाबू, मुंडेरा जगदीश
-ब्लाक रामपुर कारखाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुद्दीजोर, जाटमल पुर, महुआपाटन, तवक्कलपुर
-ब्लाक देसही देवरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत कौला छापर, सहवा
-ब्लाक देवरिया सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी बुज़ुर्ग, अगस्तपर, बतरौली, खोराराम, पकड़ी खास, वैदा
-ब्लाक तरकुलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर, गोपालपुर, मैनपुर, हरपुर
-ब्लाक गौरी बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल छपौली, सूरजपुर, इंदुपुर, पनानहा, सांडा, बागापार, देवतहा, अवधपुर बड़ा टोला, भरिया, पडरी
-ब्लाक लार अंतर्गत ग्राम पंचायत धमौली, रुच्चापार, सुतावर, इटहुरा मिश्र सहित कुल 76 ग्राम पंचायतों में 1 जून को वृहद कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

BIG NEWS : 29 सितंबर को चलेगा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान, देवरिया को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया न्यायालय में न्यायाधीशों ने लोगों को भेंट किया तिरंगा, डिस्ट्रिक्ट जज जेपी यादव ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

ई-लॉटरी से चुने गए इस स्कीम के लाभार्थी : डीएम जेपी सिंह और सीडीओ रहे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग में जल्द शुरू होगा मृतक आश्रितों का समायोजन, शासन ने सभी बीएसए से मांगी रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के खुर्शीद अहमद की शिक्षण शैली के सब दीवाने, पढ़ें उनका शिक्षा मित्र से राष्ट्रीय अवार्ड तक का सफरनामा

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के 15000 रुपये के इनामी को किया गिरफ्तार, लंबे वक्त से था फरार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!