खबरेंपूर्वांचल

UP Election-2022 : सीएम योगी ने सपा और आतंकवाद का जोड़ा रिश्ता, दिया ये बड़ा बयान

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की आज अयोध्या में दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ रैलियां हैं। पहले उनका कार्यक्रम मिल्कीपुर में था, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। उन्हें आतंकियों का साथी बताया।

मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने आगे कहा, अयोध्या में बूचड़खाने नहीं चलेंगे। सरकार पहले ही फैसला ले चुकी है। जो किसान गाय का सहारा बनेगा उसे 900 रुपये प्रति महीने मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

शर्मनाक काम किया
अपनी रैली में सीएम ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को आतंकियों का संरक्षक बताया। उन्होंने कहा, “जिन आतंकवादियों ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमला किया था, सपा ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन आतंकवादियों पर दर्ज़ मकुदमों को वापस लेने का शर्मनाक काम किया था। समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ। उनकी संवेदना आतंकवादियों के प्रति हैं।”

विसर्जन कर दें
साथ ही सीएम ने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा, “भाजपा के शासन में फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन दी गई। डबल डोज़ राशन का भी मिला। क्या सपा, बसपा, कांग्रेस के समय भी ऐसे ही राशन मिलता था? जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं, तो इन्हें सिर पर ढोने की क्या ज़रुरत है। इनको विसर्जन करने की ज़रुरत है।”

Related posts

यूपी : सीएम योगी का अफसरों को सख्त आदेश, तैनाती स्थल पर ही गुजारनी होगी रात

Harindra Kumar Rai

DEORIA : विकास विभाग से जुड़ी शिकायतों का 12 बजे तक दें आवेदन, अधिकारी करेंगे निस्तारण

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : संगठनों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज करने की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिनाईं यह बड़ी वजहें

Sunil Kumar Rai

International Yoga Day 2022 : ललिता देवी आईटीआई में छात्रों और फैकल्टी ने किया योग, फिट रहने के जाने तरीके

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai

9 आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण : सांसद-विधायक और जिलाधिकारी ने कार्यकत्रियों के कार्यों को सराहा, कही ये बड़ी बात       

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!