उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election-2022 : शराब और ड्रग माफिया पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 1733 मामले दर्ज

अब तक कुल 1,16,34,357 प्रचार सामग्री हटायी गयी

अब तक 8,92,360 लाइसेन्सी शस्त्र कराये गये जमा, 2027 लाइसेन्स निरस्त

सीआरपीसी के तहत 32,64,625 लोग पाबन्द

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 1733 एफआईआर दर्ज

88.55 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा चुनाव – 2022 (UP Election-2022) के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,16,34,357 प्रचार सामग्री हटायी गयी है।

जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 87,28,440 एवं निजी स्थानों से 29,05,917 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 5,87,045 पोस्टर के 37,84,295 बैनर के 28,71,840 तथा 14,85,260 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,52,983 पोस्टर के 12,90,023 बैनर के 8,36,958 तथा 5,25,953 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

निरस्त किए गए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,92,360 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। जिसमें से बीते दिन 2326 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 630 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2027 लाइसेन्स निरस्त किये गये।

1733 FIR दर्ज

इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 32,64,625 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 1733 एफआईआर दर्ज करायी गयी है, जिसमें से बीते दिन विभिन्न धाराओं में 55 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 9572 शस्त्र, 9948 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 311 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 184 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।

शराब माफिया पर कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 88.55 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1.81 करोड़ रुपये की बरामदगी की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 50.43 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 18,62,090 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं।

ड्रग पकड़ा गया

इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 41.39 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 14,974 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 37.09 करोड़ रुपये मूल्य की 336 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 64.11 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं, जिसमें 61.84 करोड़ रुपये के वाणिज्य कर की वसूली शामिल है।

Related posts

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Sunil Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की Deadline का Last Month : मगर अब तक अधूरा काम, CDO ने जांच में पाई कमियां

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Sunil Kumar Rai

UP Assembly Election 2022 : सपा के हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, इस वजह से भाजपा से दिया इस्तीफा

Abhishek Kumar Rai

रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान की पहल : प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 लोगों को किया सम्मानित, ब्लड डोनेशन कैंप में हुआ रक्तदान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी, सीडीओ ने वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!