उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election-2022 : योगी सरकार में अपराध में आई कमी, माफिया का हुआ मर्दन, केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्षी दलों को दिया जवाब

Uttar Pradesh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज प्रयागराज के कोरांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। जो एक-दो बच गए हैं, उसको भी साफ करने का काम अगले पांच साल में होने जा रहा है। कानून और व्यवस्था को योगी जी ने सही करने का काम किया है। आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ये सारे जेल में हैं। अगर अखिलेश की सरकार गलती से आ गई तो ये जेल में नहीं रहेंगे। अगर इनको जेल में रखना है तो यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बना दीजिए।“

अपराध कम हुआ
योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत के तहत योगी जी ने उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाने का काम किया है। ये बुआ-भतीजा ने यूपी पर 15 साल राज किया, गरीबों के लिए कभी शौचालय नहीं बनाया। उत्तर प्रदेश में पिछले 5 साल में डकैती में 72% की कमी आई। बलात्कार में 50% की कमी आई, लूट में 62% की कमी आई। हत्या में 31% की और अपहरण में 29% की कमी लाने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। गरीबों की 2 हजार करोड़ की जो जमीन इन माफियाओं ने कब्जाई थी, योगी जी ने उस जमीन को मुक्त कराने का काम किया है।”

भाजपा की सरकार बनेगी
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “ये सपा-बसपा उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकती है। उत्तर प्रदेश का विकास केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। गरीबों का काम भाजपा ही कर सकती है। यूपी में कानून व्यवस्था केवल योगी जी ही सुधार सकते हैं। पूरे यूपी में घूमता घूमता आज जब मैं यहां कोरांव विधानसभा में आया हूं, तब यूपी में 3 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। इन तीन चरणों में सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। इन तीन चरणों में 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाने की नीवं डालने का काम पूरा हो चुका है।”

भविष्य तय करेगी
उन्होंने लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा, “अब चौथे, पांचवे और छठे चरण में इस मजबूत नींव पर एक मजबूत इमारत खड़ी करनी है। जो आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करने वाली है। मोदी जी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया। 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। आज भी जब 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उसका बहिष्कार करती है।”

कुंभ को भव्य बनाया
उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुंभ में प्रधानमंत्री मोदी जी ने सफाई कर्मियों के पैर धोए थे और सफाई के महत्व को दुनिया को बताया था। पिछली सरकारों ने, कुंभ हो या अर्ध कुंभ, सभी में घोटाले और अव्यवस्थाएं की थीं। 2019 में योगी जी ने यहां भव्य कुंभ का आयोजन कराकर पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पहुंचाने का काम किया। अर्ध कुंभ में 71 से ज्यादा देशों के राजदूत संगम में आए थे।“

बाबा साहब का अपमान किया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने कईं सालों तक देश पर राज किया। उन्होंने जगजीवन राम जी और बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान करने के अलावा कुछ नहीं किया। इतने साल हो गए, बाबा साहब अम्बेडकर जी को भारत रत्न नहीं मिला था, जब कांग्रेस पार्टी गई, तब बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हुआ। डॉ भीमराव अंबेडकर जी से जुड़े पंच तीर्थ का विकास जवाहर लाल नेहरु जी से लेकर राहुल गांधी तक किसी भी कांग्रेसी नेता ने नहीं किया।“

घोटाले होते थे
उन्होंने आगे कहा, “जब संविधान दिवस मनाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी उसका बहिष्कार करती है। वो नहीं चाहते कि संविधान से जो अधिकार गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को मिला है, उसका सम्मान हो। सपा-बसपा-कांग्रेस जो जातिवाद, परिवारवाद के आधार पर चलती हैं, ये उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। इनके शासन में घोटालों के गढ्ढे, परिवारवाद का स्पीड ब्रेकर, माफियाओं की टोल वसूली रही। इन्होंने गरीबों, पिछड़े और महिलाओं के लिए नो-एंट्री कर दी थी।”

फिर मौका दें
सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को सुरक्षित करने का काम किया है। अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी सपा बसपा के शासन काल में सबको परेशान करते थे। आज ये सब जेल में हैं। अगर आपने गलती से भी अखिलेश की सरकार ला दी, तो ये जेल में रहेंगे क्या? अगर इनकों जेल में रखना चाहते हो तो फिर से कमल के फूल का बटन दबाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को भाजपा की योगी सरकार ने ठीक किया।“

Related posts

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 31 मई को आयोजित होने वाला ग्राम समाधान दिवस स्थगित, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

एक और प्रोजेक्ट में घोटाला : डीएम और एसपी की जांच में फेल हुआ यूपीपीसीएल का निर्माण, जांच समिति गठित, देखें Video

Sunil Kumar Rai

22 जनवरी को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : जिलाधिकारी एपी सिंह ने बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, लोगों से किया संपर्क

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!