खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष काउंटर, डीएम ने दिए ये आदेश

Deoria News : विकास भवन के गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का संबंध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

सैनिक बन्धु की बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी (अवकाश प्राप्त) ने ईसीएचएस कैंटीन और सीएसडी कैंटीन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा अपने जनपद में ही मिलने से काफी सहूलियत होगी। इस मांग पर डीएम ने शीघ्र ही भूमि उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

कनर्ल अरुण प्रकाश पांडेय (सेनि) ने कोटे की दुकान में 5% आरक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाही, जिस पर जिलाधिकारी ने डीएसओ को जनपद में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित समस्त दुकानों की सूची सैनिक कल्याण बोर्ड को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पूर्व सैनिकों द्वारा शस्त्र लाइसेंस के स्थानांतरण एवं राजस्व वादों से जुड़े मुद्दे पर डीएम ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

युवाओं को प्रेरणा मिलेगी

पूर्व सैनिकों ने रुद्रपुर के गनियारी गांव के शौर्य चक्र विजेता (मरणोपरांत) शहीद लांस नायक ज्योतिष प्रकाश की स्मारिका उनके विद्यालय हनुमान विद्या इंटर कॉलेज बरांव में बनाने की मांग की। इस मांग पर जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव की बात होगी। इससे जनपद के युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी।

डीएम ने आश्वस्त किया

डीएम ने जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय को 12वीं तक करने की मांग पर डीएम ने कहा कि इससे जुड़ा प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को शीघ्र ही भेजा जाएगा। बैठक में पूर्व सैनिकों के कुल 24 प्रकरण आये, जिनके समयबद्ध निस्तारण के लिए डीएम ने आश्वस्त किया।

ये लोग रहे मौजूद  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक पांडेय, डीएसओ विनय कुमार, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, कैप्टन रमेश सिंह, नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तारक नाथ, डीएन त्रिपाठी, हवलदार दिवाकर त्रिपाठी, सतीश सिंह, हवलदार शंभू यादव, नायक संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद थे।

Related posts

सिंगासनी देवी महाविद्यालय में छात्रों को मिला टैबलेट और स्मार्टफोन : देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही ये बात

Swapnil Yadav

उपलब्धि : जीएनआईओटी को लंदन की संस्था से मिली मान्यता, नॉर्थ इंडिया का पहला संस्थान बना, छात्रों को मिलेंगे फायदे

Abhishek Kumar Rai

PM Fasal Bima Yojana : यूपी के 27 लाख किसानों को मिला लाभ, योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

एक्शन में डीएम : एक साल में ही औद्यानिक तकनीकी प्रसार केंद्र की दीवारों में आईं दरारें, जिलाधिकारी की चेतावनी- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

Sunil Kumar Rai

देवरिया के चहुंओर बिछेगा सड़कों का जाल : नितिन गडकरी और सीएम योगी ने किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट्स

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!