खबरेंदेवरिया

देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अलका सिंह का फिर कब्जा : गौरा बरहज सीट से बसपा को मिली संजीवनी

Deoria News : देवरिया जिले की दो नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए परिणाम घोषित हो गए हैं। देवरिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अलका सिंह ने कब्जा जमाया है।

जबकि हाशिए पर पहुंची बहुजन समाज पार्टी को गौरा बरहज सीट से बड़ी संजीवनी मिली है। गौरा बरहज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर बीएसपी की श्वेता जायसवाल ने बीजेपी को शिकस्त दी है। बड़ी बात यह है कि जनपद की दोनों नगर पालिका परिषद सीटों पर अब महिला अध्यक्ष का कब्जा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को यूपी की सभी नगर निकाय और नगर पालिका अध्यक्ष सीटों पर हुए निर्वाचन की मतगणना 13 मई को हुई थी।

स्टेट इलेक्शन कमीशन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन -2023 के घोषित परिणामों के मुताबिक देवरिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर बीजेपी की अलका सिंह को कुल 25662 वोट मिले है।

देवरिया नगर पालिका सीट पर 46.49% मतदान हुआ था। उन्हें कुल मतदान का 30.74% वोट मिला। देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया था। इससे पहले भी इस सीट पर अलका सिंह ही निर्वाचित हुई थीं।

इसी तरह गौरा बरहज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनारक्षित था और यहां सभी पार्टियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। लेकिन इस सीट से बहुजन समाज पार्टी की श्वेता जायसवाल ने 10565 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। गौरा बरहज सीट पर कुल 56.66% मतदान हुआ था, जिसमें से श्वेता जायसवाल को 45.6 वोट मिले। सोशल मीडिया पर उन्होंने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

चुनाव नतीजों में जीत दर्ज करने के बाद अलका सिंह ने लोगों को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य मत एवं सहयोग के रूप में आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देवरिया नगर की देवतुल्य जनता जनार्दन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। साथ ही चुनाव में अपने अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी को मजबूती प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों तथा भाजपा के भव्य विजय के लिए दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले प्रिय कार्यकर्ता बंधुओं का बहुत-बहुत आभार।

Related posts

पिपरा चन्द्रभान गौ-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आवेदन शुरू: जानें तिथियां और पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधा : मुख्यमंत्री योगी

Shweta Sharma

हर ब्लॉक में बनने थे 2-2 अमृत सरोवर : अब तक बने सिर्फ दो, 31 स्पोर्ट्स ग्राउंड का काम नहीं हुआ शुरू, नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

अवसर : बकाया बिजली बिल बढ़ा रहा टेंशन तो यूपी सरकार की योजना का लें लाभ, मिल रहा भारी छूट

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : देवरिया में 73 केंद्रों पर बच्चों का होगा टीकाकरण, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Election 2022 : भाजपा ने इन वार्डों में की कैम्पेनिंग, लोगों को बताए-कैसे नगरों का विकास कर रही बीजेपी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!