खबरेंदेवरिया

पीसीएस-2023 परीक्षार्थियों के लिए देवरिया में खास इंतजाम : नेहरू युवा केंद्र ऐसे कर रहा मदद

Deoria News : देवरिया में आज आयोजित यूपी पीसीएस प्री-2023 परीक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे पर दूसरे जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही गर्मी को देखते हुए प्रवेश पत्र दिखाने पर पानी की एक बोतल भी दी जा रही है।

बताते चलें कि देवरिया जिले की 28 परीक्षा केंद्रों पर रविवार, 14 अप्रैल को पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस परीक्षा में 12,170 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परक्षी के लिए जिला प्रशासन ने 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-1 तथा द्वितीय पाली में 2:30 से 4:30 तक सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा आयोजित होगी।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और प्रत्येक केंद्र की निगरानी करें। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से जुड़े समस्त तैयारियों को समय से पूर्व करा ले और लोक सेवा आयोग के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा था कि प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी दी लाए। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीन एवं परीक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियां न हो।

पिछले दिनों परीक्षा की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में ग़ैरजनपद के परीक्षार्थी भी आएंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र के विषय में जानकारी देने के लिए रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनाये जाएंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बधित न हो और अभ्यर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा की शुचिता को किसी भी दशा में भंग नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

कोर्ट के आदेश में ढिलाई पड़ी भारी : डीएम ने जल निगम और पीडब्ल्यूडी के दो अभियंता का वेतन रोका, जवाब तलब किया

Sunil Kumar Rai

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Andrew Symonds dies : आस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

Sunil Kumar Rai

DEORIA : बलिया बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि, जानें आज का इतिहास

Harindra Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलेः सबके विकास की राह बना रही सरकार, पिछली सरकारों पर लगाए ये आरोप

Shweta Sharma
error: Content is protected !!