खबरेंदेवरिया

गुंडा एक्ट के तहत देवरिया में 3 लोग जिला बदर : आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरत रहा प्रशासन

Deoria News : अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व)/ मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जनपद में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रेषित पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की आख्या के आधार पर इस माह अप्रैल, 2023 में अब तक 3 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

सभी संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने का आदेश जारी किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण हैं, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

-थाना भाटपाररानी अंतर्गत मन्नू पुत्र रामेश्वर साहनी निवासी करमुआ
-रतंजय पुत्र जगलाल साहनी निवासी करमुआ तथा
-मिथिलेश पुत्र श्याम बहादुर साहनी निवासी करमुआ को लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने, छेड़छाड़ करने व धमकी देने आदि आपराधिक कृत्य करने के लिए 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

इससे पहले जिला प्रशासन ने पिछले महीने 22 मार्च को 5 लोगों को 6 महीने के लिए जिला बदर किया था।
-थाना बघौचघाट अंतर्गत मजीद पुत्र छांगुर निवासी बसडीला मैनुद्दीन को 16 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, धमकाने आदि अपराध करने पर 6 माह के लिए जिला बदर किया है।
-इसी प्रकार थाना बघौचघाट अंतर्गत मेराज पुत्र जैनुल निवासी बसडीला मैनुद्दीन,
-जैनुल पुत्र सद्दीक निवासी बसडीला मैनुद्दीन
-तैयब पुत्र इसा निवासी बसडीला मैनुद्दीन तथा
-थाना गौरी बाजार अंतर्गत मेराज पुत्र वकील निवासी कस्बा बैतालपुर को अपने सहयोगियों के साथ मोहर्रम के त्यौहार को लेकर राड, तलवार, भाला, फरसा इत्यादि से लैस होकर कतिपय लोगों को मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में कर देना आदि अपराध करने पर 6 माह के लिए जिला बदर किया है।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर धारा-3/4 उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत कार्रवाई अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) / मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया के न्यायालय से की जाती है।

Related posts

सामाजिक क्रांति शिक्षा के बगैर संभव नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

रामजानकी मार्ग के शिलान्यास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जताई खुशी : केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

देशभक्ति गीतों के साथ देवरिया में निकली अमृत कलश यात्रा : टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : यूपी के 7 जिलों को नीति आयोग की लिस्ट में मिली जगह, सीएम आदित्यनाथ ने जताई खुशी, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की लोगों से अपील : कृमि संक्रमण से बचाव के लिए रखें 6 सावधानी, साल भर में दो बार खाएं दवा

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : भाजपा नेता लखनऊ केंद्रीय एजेंसियों के साथ आते हैं : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!