खबरेंदेवरिया

30 सितंबर तक मनाया जाएगा पोषण माह : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने देवरिया में हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Deoria News  : ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (State Minister Vijay Laxmi Gautam) ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा            

इस मौके पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार व इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जन आन्दोलन और सामुदायिक प्रोत्साहन को बढ़ाने के लिये 01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक पंचम पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।

गम्भीर अति कुपोषित (सैम) बच्चों की पहचान होगी               

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में व्याप्त रोग एवं मृत्यु दर का मुख्य कारण कुपोषण है। इस माह में गम्भीर अति कुपोषित (सैम) बच्चों की पहचान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों के द्वारा सामूहिक रूप से अभियान चलाकर किया जायेगा।

क्रियान्वयन किया जायेगा

इस योजनान्तर्गत स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा योजना एवं अन्य योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया जायेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जागरूकता रैली में पोषण अभियान एवं पोषण माह के जागरूकता के नारे लगाये गये।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशि सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी, अजय कुमार नायक एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने तलब की नॉन-परफार्मिंग आशा की लिस्ट : झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

आईपीएल नोबॉल विवाद : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर हुआ एक्शन, कोच प्रवीण आमरे प्रतिबंधित हुए

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ईचौना में डे-नाइट क्रिकेट का शुभारंभ, पहले मैच में टीचर कॉलोनी ने करुअना को दी शिकस्त

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : लघु सिंचाई विभाग और जल निगम जल संरक्षण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक, सीडीओ ने रैली को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

डीएम ने सहायक पंचायत विकास अधिकारी लार का वेतन रोका : आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर होने पर लिया एक्शन

Rajeev Singh

‘अग्निशमन सेवा को और मजबूत करने की जरूरत,’ शहीद स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!